ट्रक ने बाइक में मारी ट’क्कर, बारात जा रहे दो युवकों की मौ’के पर मौ’त; मातम में बदली शादी की खुशियां

जमुई : बिहार के जमुई जिले में बारात जाने के दौरान सोमवार की देर रात्रि में एक बाइक में मालवाहक ट्रक ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक पर सवार दो युवक की मौत हो गई। घटना झाझा-गिद्धौर एनएच-333 स्थित गिद्धौर थाना के समीप की है।

Jamui News ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर बारात जा रहे दो युवकों की मौके पर मौत;  मातम में बदली शादी की खुशियां - Two youths going to the procession died inमृतकों में झाझा थाना क्षेत्र के कानन पंचायत अंर्तगत पहाड़पुरा गांव निवासी 32 वर्षीय कासिम अंसारी और 27 वर्षीय मनीर अंसारी शामिल है। बताया जाता है कि गांव के ही रहने वाले युवक इरशाद की शादी सोमवार को थी। बारात इस्लामनगर जा रहा थी। कासिम और मनीर एक ही बाइक पर सवार होकर बारात में शामिल होने निकले थे। गिद्धौर थाना के पास सामने से तेज गति से आ रहे मालवाहक ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया, जिससे बाइक पर सवार दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया। मृतक कासिम झाझा में ही दैनिक मजदूरी का काम करता था, जबकि मनीर कोलकाता में रहकर एक बैग कंपनी में काम करता था। इधर, घटना की जानकारी जैसे ही दोनों पीड़ित परिवार को मिली, वैसे ही स्वजनों में कोहराम मच गया। युवकों की मौत से पूरे गांव में शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.