सरकारी स्कूल के क्लासरूम में मिला युवक का श’व, घर से जमीन खरीदने के लिए पैसे लेकर निकला था यु’वक

बगहा: बिहार के बगहा के रामनगर के साबुनी में प्राथमिक विद्यालय में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है. दूसरी तरफ परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इधर शव मिलने के बाद विद्यालय में पठन-पाठन आज प्रभावित हो गया. मृत युवक रामनगर के सबुनी का ही निवासी 24 वर्षीय सुबाश बैठा है. उसका शव गांव के ही विद्यालय के क्लासरूम में मिला है.Hisar News Painful Death Of 2 Brothers In Hisar Due To Gas Leak Of Geyser  Haryana News | Haryana News: बाथरूम में नहा रहे 2 सगे भाईयों की तड़प-तड़पकर  मौत, गीजर बनाजमीन खरीदने निकला था युवक

मृतक के भाई का कहना है कि वह हाल हीं में बाहर से कमाकर आया था. सोमवार की रात 50 हजार रुपये लेकर वह गांव के ही एक लड़के के साथ जमीन खरीदने के लिए एडवांस पैसे देने निकला था. परिजनों ने बताया कि उसे बेतिया जाना था लेकिन आज सुबह उसका शव मिला है. मृतक के भाई का कहना है कि जिस लड़के के साथ उसका भाई गया था वह आज सुबह मिला था. उससे जब वह अपने भाई के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह बगल के गांव धनरपा चला गया और वह अपने ससुराल. उसके बाद उससे मुलाकात नहीं हुई.विद्यालय में शव को देख जुटी भीड़

 परिजन के मुताबिक युवक ने शराब पिया हुआ था. मंगलवार की सुबह जैसे ही विद्यालय में शव दिखा उसके बाद यह बात आग की तरह फैल गई और मौके पर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. पुलिस ने निर्मम हत्या कर फेका हुआ शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस घटना की तफ्तीश की जा रही है. पुलिस जल्द ही इस हत्याकांड के उद्भेदन का दावा कर रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading