नालंदा: हरनौत में बीस हजार रुपये रि’श्वत लेते राजस्व क’र्मचारी गि’रफ्तार

नालंदा : बिहार में नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड के राजस्व कर्मचारी संतोष कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने रिश्वत में बीस हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी प्रखंड सह अंचल कार्यालय के निकट निजी मकान से हुई, यहां रहकर वह राजस्व संबंधी कार्य करता था। आरोपित राजस्व कर्मचारी पर भूमि के परिमार्जन के बदले रिश्वत मांगे जाने का आरोप था। उसके साथ एक बिचौलिए को भी पकड़ा गया था। लेकिन उसे छोड़ दिया गया। आरोपित कर्मचारी को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम पटना ले गई।

सत्यापन के क्रम में आरोपित द्वारा बीस हजार रुपये रिश्वत मांगे जाने की बात प्रमाणित हुई थी। आरोप सही पाये जाने पर कांड अंकित कर पुलिस उपाधीक्षक शिव कुमार साह के नेतृत्व में एक धावा दल का गठन किया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जायेगी। इसके बाद ब्यूरो के न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा। इधर, स्थानीय लोगों का दावा है कि निगरानी की टीम ने राजस्व कर्मचारी को बस में से गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading