भोजपुर में बॉयफ्रेंड के साथ घू’मने गई युवती से गैं’गरेप, पुलिस ने तीन म’नचलों को किया गि’रफ्तार

भोजपुर: बिहार के भोजपुर जिले में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। घटना आरा मुफस्सिल थाना और कृष्णगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र की बताई जा रही है। घटना को लेकर आनन-फानन में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद कार्रवाई करते हुए कृष्णगढ़ पुलिस ने मामले में लिप्त तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। हिरासत में लिए गए लड़कों के पास से पुलिस ने मोबाइल फोन भी जब्त किया है। सूत्रों के मुताबिक, जब्त मोबाइल में सामूहिक दुष्कर्म करते कुछ वीडियो क्लिप भी मिला है।

बॉयफ्रेंड से रुपए लेने चित्तौड़ आई युवती,होटल लेकर गया जहां दोस्तों के साथ  मिलकर किया रेप,पुलिस ने होटल का रिकॉर्ड खंगाला | Boyfriend's friends gang  ...पीड़ित लड़की फरार

हालांकि, पीड़ित लड़की अभी सामने नहीं आई है। पुलिस अधिकारी पीड़ित युवती के सामने आने का इंतजार कर रहे हैं। अभी तक घटना की शिकार युवती सामने नहीं आई है जिसको लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह बात आ रही है कि ये युवती अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ गुंडी-पैगा रोड में बाइक से गई हुई थी। दोनों एक सुनसान जगह पर संदेहास्पद स्थिति में देखे गए। तभी अचानक इस दौरान रास्ते से गुजर रहे चार-पांच दोस्तों की नजर उन पर पड़ी। जिसके बाद मौके का फायदा उठाते हुए सभी दोस्तों ने ब्वॉयफ्रेंड के सामने ही उसके साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया।
पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार
इस दौरान कुछ मनचलों ने अपने मोबाइल में इसका वीडियो भी बना लिया। हो-हल्ला होने के बाद पीड़िता अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई। वहीं घटनास्थल पर ग्रामीणों की काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से तीन लड़कों को धर दबोचा। इसके बाद कृष्णगढ़ पुलिस तीनों को अपने साथ लेकर थाने चली गई।
जहां पर तीनों से पूछताछ चल रही है। हिरासत में लिए गए युवकों से सख्ती से पूछताछ और जब्त मोबाइल की छानबीन के दौरान जब्त मोबाइल से सामूहिक दुष्कर्म से जुड़ा कुछ वीडियो क्लिप भी मिला है। जिसे पुलिस जब्त कर गोपनीय ढंग से जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने अभी कोई लिखित आवेदन नहीं दिया है फिर भी पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading