मुजफ्फरपुर जंक्शन पर गूंजी किलकारी, प्लेटफार्म पर महिला ने बच्ची को दिया जन्म; जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जंक्शन पर मंगलवार को उस वक्त पर अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला प्रसव पीड़ा से चीखने चिल्लाने लगी। महिला यात्री दिल्ली से आई थी। मौके की नजाकत को देख प्लेटफार्म को ही ऑपरेशन थियेटर में बदल दिया गया।

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर गूंजी किलकारी प्लेटफार्म पर महिला ने बच्ची को दिया जन्म;  जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ - The woman gave birth to a baby girl on the  platform of ...जानकारी के अनुसार, उक्त महिला अराधना देवी (26 वर्ष) कटरा थाना क्षेत्र के पहसौल गांव के वार्ड सात निवासी रघु साह की पत्नी है। सोमवार की महिला दिल्ली से चली थी। मंगलवार को जंक्शन पर उतरने के बाद सीतामढ़ी वाली पैसेंजर ट्रेन पकड़ने के लिए सात नंबर प्लेटफार्म पर गई। थोड़ी देर बाद लेबर पेन शुरू हो गया। महिला यात्री को बेचैन लोग सकते में आ गए।हालांकि, स्टेशन मास्टर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आरपीएफ के साथ टीटीई को तुरंत इसकी जानकारी दी गई। उसके बाद रेल चिकित्सक को सूचना दी गई। इधर, प्लेटफार्म पर मौजूद महिलाओं ने भी कमर कस ली। मौके पर एक महिला जवान भी पहुंची। फिर रेल चिकित्सक ने आकर मामले को संभाला।कुछ मिनटों के लिए प्लेटफार्म को ही ऑपरेशन थियेटर बना दिया गया। महिलाओं ने घेरा बनाकर महिला की सफलतापूर्वक डिलीवरी कराई। महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। उसके बाद जच्चा-बच्चा को एंबुलेंस बुलाकर सदर अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। रेल चिकित्सक ने जज्जा-बच्चा दोनों को स्वस्थ्य बताया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading