जहानाबाद: STF के ह’त्थे चढ़े 5 ह’थियार त’स्कर, अ’वैध ह’थियार ब’रामद

जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद में पुलिस और एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में पांच हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. हुलासगंज हाई स्कूल के पास एसटीएफ और हुलासगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांचों को हिरासत में लिया. पुलिस ने मौके से स्कॉर्पियो में एक 315 का रेगुलर राइफल, दोनाली बंदूक और एक रिवाल्वर बरामद किया है.

जहानाबाद में पांच तस्कर गिरफ्तारपांच हथियार तस्कर गिरफ्तार

हुलासगंज थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने हाई स्कूल के पास सड़क पर हाईवा खड़ा कर दिया और दोनों तरफ से पुलिस मुस्तैद होकर पोजीशन ले लिया. इसी बीच एक स्कॉर्पियो खिजरसराय की ओर से तेज रफ्तार में पहुंची. लेकिन सड़क जाम होने के कारण कुछ पल ही रुका था कि पीछे से 5 गाड़ियों में सवार एसटीएफ के जवान कूदकर स्कॉर्पियो को चारो ओर से घेर लिया. इस बीच स्कार्पियो में सवार हथियार तस्करों द्वारा गोली चलाई जाने की बात भी सामने आई है. एसटीएफ के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की. एसटीएफ ने पांच तस्करों को कब्जे में ले लिया.

तस्कर से एसटीएफ कर रही पूछताछ

बताया गया कि पांचों फतुहा थाना के आसपास के रहने वाले हैं और बेलागंज थाना के किसी गांव से हथियार खरीद कर ले जा रहे थे. पुलिस को इसकी सूचना मिल चुकी थी. प्राप्त इनपुट के आधार पर पुलिस द्वारा उसका पीछा खिजरसराय थाना क्षेत्र से ही किया जा रहा था. इस घटना को लेकर विशेष जानकारी के लिए एसडीपीओ से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला हथियार तस्करी का है. एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार लोगों के निशानदेही पर आगे की कार्रवाई और चल रही है. इसलिए इस संबंध में विशेष रूप से जानकारी फिलहाल नहीं दी जा सकती है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.