‘INDIA’ नाम से CM नीतीश नाखुश! जदयू ने तोड़ी चुप्पी, PM मोदी से की विपक्षी गठबंधन के लिए वोट मांगने की अपील

पटना : बेंगलुरु में 26 दलों की संयुक्त बैठक के बाद विपक्षी गठबंधन का नाम ‘इंडिया’ रखा गया है। हालांकि, बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस से पहले ही लालू-तेजस्वी के साथ सीएम नीतीश कुमार पटना के लिए रवाना हो गए, जिसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया कि नीतीश कुमार को ‘INDIA’ नाम सही नहीं लगा और उन्होंने गठबंधन के नाम पर आपत्ति जताई थी।

Bihar मिलन समारोह में बोले ललन सिंह- कर्नाटक में भाजपा की हार होगी दरभंगा  मेयर अंजुम ने ली जदयू की सदस्यता - Lalan Singh said at meeting BJP will be  defeated inनीतीश कुमार की नाराजगी की एक और वजह उन्हें विपक्षी खेमे का संयोजक नहीं बनाए जाने को लेकर भी बताई जा रही है। सियासी गलियारों में सीएम नीतीश को लेकर अटकलबाजियों के बीच जदयू ने इसपर चुप्पी तोड़ी है। बुधवार को जदयू अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार विपक्षी एकता के सूत्रधार हैं। जो व्यक्ति सबको एक साथ लेकर आया है, वह कभी नाराज नहीं हो सकता।

ललन सिंह ने कहा कि ‘इंडिया’ नाम सबकी सहमति से तय हुआ है। वहीं, विपक्षी दलों की बैठक के बीच दिल्ली में 18 जुलाई को प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एनडीए की बैठक भी हुई। ललन सिंह ने इसपर कहा कि मैं पांच साल तक एनडीए का हिस्सा रहा और आज तक पीएम मोदी ने एनडीए के साथ कभी बैठक नहीं बुलाई। अब उन्होंने बैठक क्यों बुलाई? वे 2024 के चुनाव में हार जाएंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading