भागलपुर में BJP नेता विजय साह गि’रफ्तार, पड़ोसी पर चलाई ता’बड़तोड़ गो’ली; पुलिस ने क’ब्जे में लेकर भी’ड़ से बचाया

भागलपुर: भागलपुर में बबरगंज थाना क्षेत्र के मोहद्दीनगर में भाजपा नेता विजय साह ने दबंगई दिखाते हुए पड़ोसी नवीन साह पर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से दनादन गोलियां चलाकर अफरातफरी मचा दी। हालांकि, फायरिंग में नवीन बाल-बाल बच गए, लेकिन गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर आक्रोशित लोगों ने भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष विजय साह को पकड़ लिया। भाजपा नेता को भीड़ पीटने ही वाली थी कि बबरगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई।

भागलपुर में BJP नेता विजय साह गिरफ्तार, पड़ोसी पर चलाई ताबड़तोड़ गोली; पुलिस ने कब्जे में लेकर भीड़ से बचाया
भीड़ के हत्थे चढ़ने से बचाते हुए आरोपित विजय साह को पुलिस ने गिरफ्तार लिया। पुलिस टीम ने आरोपित की लाइसेंसी पिस्टल भी जब्त कर ली है। दोनों पक्ष को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। घटना को लेकर मोहद्दीनगर में आधे घंटे तक अफरातफरी मची रही। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोहल्ले में स्थित विजय साह के विवाह भवन से सटे नवीन साह का पुराना मकान है। उस मकान पर नवीन मिस्त्री-मजदूर लगाकर दीवार का निर्माण करवा रहे थे। उसी दौरान विजय साह वहां पहुंचे और दीवार निर्माण को लेकर आपत्ति जताने लगे।
विजय साह ने कहा कि जहां दीवार निर्माण किया जा रहा है, वहां से रास्ता है। दोनों में पहले कहासुनी हुई। फिर नोंकझोक होने लगी। इस दौरान विजय साह ने लाइसेंसी पिस्टल निकालकर नवीन पर फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि विजय साह की तरफ से चलाई गोली नवीन को नहीं लगी। हालांकि, भाजपा नेता ने पुलिस को बताया कि नवीन साह और उसके पक्ष से कई अन्य लोगों ने उनपर हमला कर दिया था, जिसके बचाव में उन्होंने हवा में फायरिंग की थी।

गोलियों की तड़तड़हाट सुन छत पर आ गए लोग

भाजपा नेता की तरफ से चलाई गई गोलियों की आवाज सुनकर मोहद्दीनगर के लोग अपने-अपने छतों पर आ गए। सभी देखने लगे कि गोलियां किसने और क्यों चलाई। चंद मिनटों में ही उन्हें यह भान हो गया कि गोलियां विवाह भवन के समीप विजय साह और नवीन साह के बीच पूर्व से चल रहे रास्ता विवाद के कारण चली है। लोगों को यह भी समझने में देर नहीं लगी कि गोली विजय साह की तरफ से ही चलाई गई थी। घटना से आक्रोशित लोगों ने सबक सिखाने के लिए विजय साह को कब्जे में लेना चाहा। यदि समय पर बबरगंज पुलिस मौके पर नहीं पहुंचती तो कुछ और ही घटना घटने की संभावना थी।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.