मुजफ्फरपुर : आजकल के युवा मॉडर्न म्यूजिक में बड़ा नाम कमा रहे हैं. मुजफ्फरपुर के ही रहने वाले शिवम चौधरी का गीत ‘मेरे शिवा’ को रिलीज होते ही यूट्यूब पर तकरीबन चार लाख लोगों ने देख लिया. शिवम चौधरी बताते हैं कि यह गाना उन्होंने भगवान शंकर को समर्पित करके गाया है. इस गाने को श्रावणी मेला में पूजा पंडालों से लेकर सेवा दलों द्वारा खूब बजाया जा रहा है.
शिवम बताते हैं कि उनके पिता भी महादेव के बड़े भक्त हैं, इसलिए उन्होंने उसका नाम शिव के ऊपर ही रख दिया. यूट्यूब पर रिलीज हुए अपने गाना की सफलता का श्रेय शिवम मुजफ्फरपुर के लोगों को देना चाहते हैं. उन्होंने बताया कि मुजफ्फरपुर ने उन्हें बहुत प्यार दिया है. वे बताते हैं कि आजकल के म्यूजिक में मॉर्डन रैप की बड़ी भूमिका है. ऐसे में नए युग के युवाओं को भगवान और धर्म से जोड़ने के लिए रैप और रॉक म्यूजिक का सहारा लेना होगा. शिवम भी वही काम कर रहे हैं, ताकि आधुनिक म्यूजिक के माध्यम से वो युवाओं को आज की म्यूजिक से जोड़ सके.
महादेव के भक्त हैं शिवमशिवम इससे पहले भी इलेक्ट्रोपॉप गीत गाकर फेमस हो चुके हैं. वे बताते हैं कि म्यूजिक इंडस्ट्री में उन्हें “दी शिवा” नाम से जाना जाता है. दी शिवा नाम से शिवम चौधरी के कई गीत प्रसिद्ध हैं. शिवम कहते हैं कि उनके गीतों में महादेव का अहम स्थान है. वह आगे भी महादेव के गाने गाते रहेंगे. गाना गाने के साथ-साथ शिवम महादेव की पूजा-पाठ आराधना भी करते हैं. शिवम बताते हैं कि उनका गाना लोगों को भगवान की भक्ति में डूबोता है. इसलिए उन्हें अपने काम से बेहद प्यार है.

