धरना-प्रदर्शन करने वाले नियोजित शिक्षक सावधान: फोटो-वीडियो देख कर पहचान कर रहा शिक्षा विभाग, 16 टीचर को नोटिस जारी

PATNA: राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए आंदोलन कर रहे नियोजित शिक्षकों पर सरकार ने गाज गिराना शुरू कर दिया है. पटना में 11 जुलाई को नियोजित शिक्षकों ने धरना दिया था. शिक्षा विभाग उस धरने का फोटो-वीडियो देख कर आंदोलन करने वाले शिक्षकों की पहचान कर रहा है. पहचान में आने वाले शिक्षकों पर गाज गिराने का काम भी शुरू हो गया है. इसी क्रम में 16 शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है कि क्यों नहीं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये.

bihar shikshak niyukti teacher appointment rules teacher cmiml mla protest nitish  kumar mdn | बिहार शिक्षक नियुक्ति नियमावली पर अपने ही सहयोगी पार्टी से घिरी  सरकार, जानें CPIML विधायक ...पटना में आंदोलन में शामिल 16 शिक्षकों पर कार्रवाई की गई है. इन सारे शिक्षकों की पहचान धरना-प्रदर्शन के फोटो से की गई है. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने आंदोलन करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है. इसके बाद पटना के डीईओ ने 16 शिक्षकों की पहचान कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा है. स्पष्टीकरण का जवाब संतोषप्रद नहीं होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. पटना के डीईओ ने शिक्षकों को नोटिस जारी किये जाने की पुष्टि की है.

पटना में जिन शिक्षकों पर गाज गिरी है उनमें 9 माध्यमिक स्कूल के तो 7 मध्य विद्यालयों के टीचर हैं. उनको जारी नोटिस में कहा गया है कि 11 जुलाई को पटना में आयोजित धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल होने संबंधी फोटोग्राफ मिला है. नियोजित शिक्षकों की नियुक्ति नियमावली में स्पष्ट है कि उन्हें सरकार के विरोध मं  आंदोलन करने की इजाजत नहीं है. आसे शिक्षकों पर कार्रवाई का निर्देश प्राप्त है. ऐसे में आप सभी तुरंत जवाब दें कि क्यों नहीं सरकार विरोध काम करने के आरोप में आप सभी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाये और इसके लिए आपके नियोजन इकाई को प्रतिवेदित कर दिया जाये.

कई और शिक्षकों पर गिरेगी गाज

शिक्षा विभाग के सूत्रों के मुताबिक 11 जुलाई को पटना में नियोजित शिक्षकों के धरना प्रदर्शन के फोटो और वीडियो की गहन जांच की जा रही है. उसमें कई और शिक्षकों की पहचान हुई है जिसकी पुष्टि की जा रही है. ऐसे में कार्रवाई की जद में और भी शिक्षक आ सकते हैं . फिलहाल पटना जिले के जिन माध्यमिक शिक्षकों पर कार्रवाई हुई उनमें अजय कुमार सिंह, विजय कुमार निराला, आदिल सरवर, वीरेन्द्र यादव,  इबरार आलम, अनिल रजक, रजिचंद यादव, राजेश बाल्मीकि और संजीत कुमार शामिल हैं. वहीं मध्य विद्यालय के शिक्षकों में नवीन ठाकुर, रजनीश भारती, संतोष पासवान, माजुद्दीन, जीतेन्द्र कुमार, नवीन कुमार चौधरी और अजय कुमार चौधरी पर कार्रवाई हुई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.