मुजफ्फरपुर : पुरानी गुदरी स्थित बहलखाना रोड मे एक प्रयास मंच के द्वारा मणिपुर हिंसा पर आक्रोश सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मंच के संस्थापक संजय रजक ने कहा कि मणिपुर घटना देश के 140 करोड़ देशवासियों को शर्मसार करने वाली है।

मणिपुर के थाऊबल जिला में 4 मई को लगभग एक हजार मैतेई लोगो ने एक गाँव पर हमला किया था. हमलावरों ने तीन कुकी महिलाओ और दो पुरुष को पकड़ लिया एक महिला बचकर निकल गई जबकि 2 महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया गया। एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया. इस घटना से पूरे देश की बेइज्जती हो रही है। जिससे देश के 140 करोड़ लोगो का सिर झुक गया.
मंच के द्वारा आक्रोश सभा मे लोगो ने महिलाओ के साथ अत्याचार बंद हो और दोषियों को फांसी मिले का नारा लगाया. संजय रजक ने मंच के माध्यम से प्रधानमंत्री से मांग की, जिसमें उन्होंने कहा कि आए दिन महिलाओं के साथ ऐसी घटना घटती रहती है, पर कोई उचित कानूनी कार्रवाई नहीं होती है।
जिसके कारण आरोपी का मनोबल बढ़ता जा रहा है। ऐसी घटना को अंजाम देने वाले लोगो को मौत की सजा फांसी देनी चाहिए। जिससे बेटी और महिलाओं के साथ ऐसी घटना ना घटे और महिलाएं सुरक्षित रहे। कार्यक्रम मे संजू देवी, अंजलि देवी, भारती देवी, प्रियंका देवी, संजय रजक आदि उपस्थित रहें .

