गांव यूपी का बसाया इसे बिहारियों ने, इस अनूठे गांव के बारे में जानते हैं आप?

उत्तर प्रदेश में एक ऐसा अनूठा गांव है जिसे बसाया बिहारियों ने है. इस गांव का सीधा संबंध बिहार के भभुआ जिला से है. इस जिले के शाहबाद के लोगों ने इस गांव को बसाया है. गांव यूपी के बहराइच जिले में पड़ता है और इसका नाम करमोहना है. बिहार के इसी इलाके के लोग यूपी के इस गांव में निवास भी करते हैं.आपको बता दें कि आज से कुछ 90 साल पहले यहां कोई गांव नहीं था. केवल घना जंगल और नदी से घिरा यह क्षेत्र एकदम सुनसान पड़ा था. ऐसे में शाहबाद से आए लोगों ने इस गांव को बसाया ऐसा यहां के लोग दावा करते हैं. यह गांव यूपी के बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में पड़ता है.

यहां के लोग बताते हैं कि 90 साल पहले यहां रोहतास जिले से कुछ लोग आए, उनको बताया गया था कि यहां केवल जंगल ही जंगल है. ऐसे में यहां किसी के द्वारा खेतीबारी की जा सकती है. यहां पास से ही नदी गुजरती है. ऐसे में सिंचाई के लिए भी सब सुविधा है. तब गरीबी भी थी और महामारी मे भी लोगों को घेर रखा था. ऐसे में कुछ लोग इस स्थान पर गए जहां जगल ही जंगल था.

फिर यहां पहुंचे लोगों ने जंगल में भटकने से बचने के लिए लाल कपड़े का झंडा लगाया, फिर यहां पेड़ के पत्तों और शाखाओं के सहारे मड़ई बनाई. फिर यहां सब्जी की खेती शुरू की. इसे बाजार में बेचकर उन्हें अच्छे पैसे मिले. फिर धीरे-धीरे खेती के लिए जमीन बढ़ाई. इसके बाद दावथ गांव के लोग और भी यहां आ गए, फिर संख्या बढ़ती गई. यहां पास ही में एक की शादी भी हुई थी. ऐसे में उसका जो बच्चा हुआ उसका नाम करमोहना रखा गया. इस गांव को भी वही नाम दिया गया. फिर धीरे-धीरे वहां के सरकारी दस्तावेज में भी गांव का यही नाम अंकित हो गया. यहां के लोगों का अपने गांव बिहार में भी आना जाना लगा रहता है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.