बिहार एमबीबीएस और बीटेक : बिहार में एमबीबीएस की 1150 सीटों में से 380 सीटें लड़कियों के लिए आरक्षित

बिहार: राज्य के मेडिकल व इंजीनियरिंग कॉलेजों के नामांकन में बेटियों को इसी सत्र से 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा पर्षद (बीसीईसीईबी) के ओएसडी अनिल कुमार ने बताया कि इस संबंध में विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग से पत्र मिल गया है।केंद्रीय कोटे के तहत 15 प्रतिशत सीटों को छोड़कर बिहार में सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस व डेंटल की 1150 सीटें हैं। यानी, छात्राओं के लिए 380 सीटें आरक्षित होंगी। राज्य में निजी मेडिकल कॉलेजों में 1050 सीटें हैं। हालांकि आरक्षण का लाभ सिर्फ सरकारी मेडिकल कॉलेजों में मिलेगा।

MBBS: Modi Govertment did not allow abroad MBBS students to take admission  in India medical mbbs college - विदेश से MBBS करने वालों को भारतीय मेडिकल  कॉलेज में एडमिशन की अनुमति नहींकेंद्रीय कोटे से नामांकन समाप्त होने के बाद राज्य कोटे से एमबीबीएस में दाखिला होगा। वहीं, इंजीनियरिंग में नामांकन प्रक्रिया इसी सप्ताह से शुरू हो जाएगी। राज्य के 38 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में जेईई मेन की रैंक से नामांकन होना है। इसके लिए बीसीईसीईबी ने 24 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीयन कम च्वाइस फिलिंग करा लिया है। इसबार से बढ़ी हुई सीटों पर नामांकन होना है। अलग-अलग कोर्स और कॉलेजों को मिलाकर 2810 सीटें बढ़ी हैं। अब कुल 13675सीटें हो गई हैं। इसमें 4500 छात्राओं के लिए आरक्षित होंगी। सीटें खाली रही तो उस पर छात्रों का नामांकन होगा।

इस बार पूर्णिया में एमबीबीएस की सौ सीट और रहुई में डेंटल में सौ सीटों पर नामांकन होगा। इसी सत्र में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा।-अनिल कुमार, ओएसडी,बीसीईसीईबी

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading