काहे जिंदगी के जड़ से मिलकर उखाड़ तानी,”सुन भईया सुन दीदी अमृत बा पानी “

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के माझी टोला नरौली में नेहरू युवा केंद्र,मुजफ्फरपुर के द्वारा “कैच द रेन” परियोजनांतर्गत “जल संचयन” विषय पर जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें “नुक्कड़ नाटक” का आयोजन सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान के संयोजक लोक कलाकार सुनील कुमार के नेतृत्व में किया गया। लोक गायिका अनिता कुमारी ने जल संचयन पर जागरूकता गीत सुनाते हुए “सुन भईया सुन दीदी अमृत बा पानी “, “बटोहिया गीत” समेत जल जागरूकता गीत गाकर वर्षा जल संचयन को लेकर लोगो को जागरूक किया।

वहीं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर लोगो को आजादी के अमृत महोत्सव पर स्वतंत्रता सेनानी, सेना के जवानों एवं पुरखा पुरनिया के नाम से पंचायत स्तर पर 75 पेड़ और अमृत महोत्सव पार्क बनाने की बात बताई गई।मुख्य अतिथि चाईल्डसेफ इंडिया के सचिव जयचंद कुमार ने नेहरू युवा केंद्र द्वारा पेश किये गए नुक्कड़ नाटक द्वारा जल संचयन के संदेश की सराहना करते हुए कहा कि आज हम जल बचाएंगे ,तभी कल बेहतर बना पाएंगे। कार्यक्रम में पूर्व मुखिया राम पुकार,वार्ड सदस्य एवं नेहरू  युवा मंडल के सदस्य एवं गणमान्य उपस्थित रहें।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.