बिहार के इस शहर को चमकाने की कवायद शुरू, 21 करोड़ से होगी संसाधनों की खरीदारी

पश्चिम चम्पारण: स्वतंत्रता दिवस नजदीक है. ऐसे में सत्याग्रह भूमि चम्पारण के मुख्यालय बेतिया में बड़े पैमाने पर साफ-सफाई और विकास संबंधित अभियान चलाया जा रहा है. नगर निगम में प्रशासन गवर्नमेंट ई-मार्केटिंग पोर्टल से कुल 21 करोड़ रुपये से अधिक की राशि से विकास संसाधनों की खरीद करने वाला है. इसकी जानकारी देते हुए महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि कुल 60 बड़े ट्रैक्टर-ट्रेलर, 8 छोटे ट्रैक्टर एवं ट्रेलर, चार पानी टंकी, चार हाईवा, चार मिनी पोकलेन मशीन, एक बड़ा पोकलेन मशीन ट्रेलर के साथ, 50 बैट्री चालित कीटनाशक छिड़काव का मशीन, एक बड़ी गाड़ी सहित फॉगिंग मशीन एवं कीटनाशक दवा और 8 छोटे एवं चार बड़े जेसीबी की भी खरीद की जानी है.

महापौर के अनुसार इसके अलावा शौचालय की टंकी साफ करने वाली दो मशीनें, दो पंपसेट के साथ एक हजार तिरंगा लाइट, एक स्प्रिंकलर मशीन, दिव्यांगजनों के लिए 230 बैट्री वाला ई. रिक्शा, 9 एंबुलेंस, 46 शव डीपफ्रीजर, 4 शव वाहन, नव अधिग्रहित क्षेत्रों के लिए लगभग 10,000 स्ट्रीट लाइट, सभी परिवारों के लिए हरे व नीले डस्टबिन, 500 पोर्टेबल डस्टबिन स्टैंड के साथ, प्रत्येक वार्ड में कार्यालय के लिए लैपटॉप, स्कैनर सहित प्रिंटर, कुर्सियां, टेबल, अलमारी आदि की भी खरीद जेम पोर्टल के माध्यम से की जानी है. अनुमान लगाया जा रहा है कि इसमें करीब 21 करोड़ रुपए खर्च होंगे.

बेतिया कलेक्ट्रेट

10 अगस्त तक पूरा करें कार्य
बकौल महापौर जल्द ही नगर निगम बोर्ड की बैठक कर सभी पार्षद व अधिकारियों की उपस्थिति में ही जेम के पोर्टल पर संसाधनों की खरीदारी की फीडिंग की जाएगी. यहां समझने वाली बात यह है कि नगर निगम के सभागार में सोमवार को वार्ड जमादारों की एक बैठक आयोजित की गई थी. बैठक के दौरान नगर आयुक्त शंभू कुमार ने वार्ड जमादारों को निर्देश दिया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर साफ-सफाई की प्रक्रिया को तेज कर दी जाए. वार्ड जमादारों को 10 अगस्त तक सभी महत्वपूर्ण स्थलों जैसे: सरकारी कार्यालयों, महाराजा स्टेडियम आदि जगहों की साफ-सफाई का कार्य पूर्ण कर लिए जाने का निर्देश जारी किया गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading