‘नीतीश कुमार राष्ट्रीय नेता हैं.. कहीं से भी चुनाव लड़ सकते हैं.. जीत पक्की..’: विजेंद्र यादव

पटना: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर नीतीश कुमार विपक्षी एकजुटता के सूत्रधार बने हुए हैं और उनके लोकसभा चुनाव लड़ने की भी चर्चा जोर पकड़ने लगी है. इन सबके बीच अटकलें हैं कि अगर नीतीश चुनाव लड़ते हैं तो वे यूपी के फूलपुर सीट के अलावा फतेहपुर, प्रतापगढ़ या अंबडकर नगर से किस्तम आजमा सकते हैं. हालांकि इसपर अभी फैसला नहीं हुआ है, लेकिन जेडीयू की ओर से इसका खंडन भी नहीं किया गया है.

‘कहीं से भी चुनाव लड़ सकते हैं नीतीश’

बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री विजेंद्र यादव का कहना है कि नीतीश कुमार राष्ट्रीय नेता हैं और कहीं से चुनाव लड़ सकते हैं. साथ ही उन्होंने दावा किया है कि नीतीश कुमार चुनाव लड़ेंगे तो जीतेंगे भी, लेकिन सही समय पर फैसला उनके चुनाव लड़ने का होगा. इस दौरान विजेंद्र यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला भी किया.

यूपी के जेडीयू कार्यकर्ताओं की मांग

असल में 30 जुलाई को जौनपुर में सभा हुई थी और उसमें भी नीतीश कुमार को यूपी से लोकसभा चुनाव लड़ने की मांग की गई थी. यूपी के प्रभारी जदयू के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार की सभा में यह मांग हुई थी. पहले भी फूलपुर सहित यूपी के कई स्थानों से नीतीश कुमार को चुनाव लड़ाने की मांग यूपी के जदयू कार्यकर्ता कर चुके हैं.

जेडीयू ने फूलपुर से चुनाव लड़ने से नहीं किया इनकार

नीतीश कुमार ने जब से विपक्षी एकजुटता की मुहिम चलाई है, तब से उनके चुनाव लड़ने की चर्चा जोर पकड़ रही है. हालांकि पार्टी के तरफ से अभी तक आधिकारिक रूप से कोई भी नेता नीतीश कुमार के चुनाव लड़ने की पुष्टि नहीं कर रहा है. पार्टी के वरिष्ठ नेता इतना जरूर कह रहे हैं कि नीतीश कुमार कहीं से चुनाव लड़े जीतेंगे.

पीएम मोदी अपना गढ़ छोड़कर बनारस से क्यों लड़ते हैं…

बीजेपी की तरफ से यह कहने पर कि नीतीश कुमार कहीं से भी चुनाव जीत नहीं सकते हैं, मंत्री विजेंद्र यादव का कहना है जब हम लोग चुनाव नहीं जीतेंगे तो संयास ले लेते हैं. यूपी को मोदी का गढ़ बताने पर बिजेंद्र यादव ने तंज कसते हुए कहा कि मोदी तो गुजरात के हैं. यूपी चुनाव लड़ने आए.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.