मंत्री ने किया तीन पार्कों का उद्घाटन, अरुण सिन्हा के नहीं आने पर बोले- ‘डर गए हैं BJP विधायक’

पटना: गुरुवार को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत निर्मित तीन पार्कों का शुभारंभ हुआ है. विभागीय मंत्री तेजप्रताप यादव ने राजेंद्रनगर 8C पार्क, मैक डोवेल गोलम्बर पार्क-2 और मैक डोवेल गोलम्बर पार्क-3 का उद्घाटन किया और पौधारोपण भी किया. उन्होंने कहा कि राजधानी और राज्य के प्रमुख शहरों में आमजनों के लिए पार्क का निर्माण कार्य प्रगति पर है. शीघ्र ही इन पार्कों का लोकार्पण किया जाएगा. मेरी सबसे अपील है कि सभी लोग पौधा लगाएं और पार्क को सुरक्षित रखें.

अरुण सिन्हा पर भड़के तेजप्रताप

वहीं उद्घाटन कार्यक्रम में स्थानीय बीजेपी विधायक अरुण सिन्हा के शामिल नहीं होने पर तेजप्रताप यादव ने कहा कि जातीय जनगणना पर महागठबंधन सरकार की जीत हुई है. इसलिए बीजेपी डरी हुई है. डर की वजह से बीजेपी के विधायक अरुण सिन्हा उद्घाटन में शामिल नहीं हुए हैं. उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना पर बिहार की जनता की जीत हुई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.