वाटर पार्क का लुफ्त उठाने वालों के लिए खुशखबरी है. सीवान में भी अब वाटर पार्क खुल चुका है. यह जिले का पहला वाटर पार्क है. यह वाटर पार्क सीवान जिले के ओरमा में खुला है. इस वाटर पार्क में कई प्रकार की व्यवस्था की गई है. जिला में वाटर पार्क खोले जाने के बाद से लोगों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है और लोग भी अब वाटर पार्क पहुंचने लगे हैं. बता दें कि सीवान में इससे पहले एक भी वाटर पार्क नहीं था. यह पहला वाटर पार्क है जो लोगों को अपनी ओर काफी आकर्षित कर रहा है.
सीवान में अभी तक एक भी वाटर पार्क नहीं था. जो लोग वाटर पार्क का लुफ्त उठाना चाहते थे, वे अपनी फैमिली के साथ गर्मी के दिनों में इंजॉय करने के लिए पटना या गोरखपुर जाते थे. जहां उनका समय के साथ-साथ पैसे भी काफी लगते थे. सीवान में वाटर पार्क खुल जाने से लोग अन्य स्थानों का रुख नहीं करेंगे, बल्कि अपने हीं जिला में परिवार के साथ वाटर पार्क में एन्जॉय कर सकेंगे. उन्हें इसके लिए मात्र 200 से 600 रुपए तक खर्च करना पड़ेगा.