मधुबनी के किसानों की उड़ी नींद, कहीं इस साल भी हो ना जाए बेघर

मधुबनी : एक तरह जहां कुछ दिनों से मौसम में हुए बदलाव से लोगों को राहत मिली है. वहीं, किसानों के चेहरे पर भी खुशी छा गई है, लेकिन दूसरी तरफ अब उन्हें एक अलग डर सताने लगा है. जिसने उनकी नींद तक उड़ा दी है. नेपाल के तराई  क्षेत्रों में कल से लगातार हुई वर्षा के कारण मधुबनी के जयनगर के निचले इलाके में अब बाढ़ का खतरा मंडराने लगा हैं. नेपाल सहित मधुबनी जिला में कल से लगातार हो रही बारिश के बीच कई छोटी नदिया उफान पर हैं, तो वहीं गांव के निचले इलाके के लोग दहशत में जी रहे हैं.

kamlaकिसानों को सता रही अब दूसरी चिंता 

कल से हो रही बारिश से किसानों में खुशी देखने को मिल रही है, लेकिन नेपाल में भी बारिश होने के कारण वहां से निकलने वाली कमला नदी में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा हैं. जल संसाधन विभाग के अनुसार कमला नदी में पानी और बढ़ने की संभावना है. अभी कमला नदी खतरे के निशान से 1 मीटर ऊपर बह रही हैं. ऐसे में बाढ़ को लेकर निचले इलाके के लोगों को चिंता सताने लगी है कि कही बाढ़ इस बार भी उन्हें फिर से बेघर ना कर दें.

किसानों के खेत सुख गए थे  

हालांकि किसानों को अब एक उम्मीद भी जगी हैं कि उनका फसल सूर्य भगवान के चपेट में जल रहा था. जिससे अब उन्हें राहत मिलेगी और कुछ तो पैदावार होगी. मधुबनी में बारिश नहीं होने से किसानों के खेत में लगे फसल सूरज देवता के प्रकोप में जल रहा था. खेत में हर जगह दरारे आ गयी थी. जल संसाधन विभाग के अधिकारी लगातार नहर, कैनाल के माध्यम से किसानों के खेतों तक पानी पहुंचा तो रहे थे, लेकिन सवाल है जब नदी में पानी ही नहीं रहेगा तो फिर कैसे केनाल में पानी खोला जाएगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.