NDA प्रवक्ताओं को ‘गुरुमंत्र’ देने के लिए दिल्ली में वर्कशॉप, बिहार से कई दिग्गज नेता हो रहे शामिल

बिहार : एनडीए के प्रवक्ताओं के लिए एकदिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया है. पार्लियामेंट एनेक्सी में यह बैठक है. इस वर्कशॉप का मकसद लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए के घटक दलों के प्रवक्ताओं और मीडिया विभाग को सक्रिय करना है. आपस में गठबंधन के भीतर किस तरह से समन्वय हो उसकी कोशिश की जा रही है. इस बैठक में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLJD, जीतन राम मांझी और RLJP, एलजेपी रामविलास और आजसू के नेता प्रवक्ता शामिल हो रहे हैं.

उद्घाटन सत्र में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का संबोधन है. दूसरे सत्र को जिज्ञासा सत्र का नाम दिया गया है, उसमें केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का संबोधन होगा. इसमें चर्चा इस बात पर होगी कि स्थानीय स्तर पर मुद्दों को कैसे उठाया जाए और मीडिया में इसे कैसे बेहतर ढंग से प्रचारित प्रसारित किया जाए.

तृतीय सत्र में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और अमित मालवीय का संबोधन होगा, जिसमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग बेहतर करने पर चर्चा होगी. इसके अलावा कॉमन हैश टैग हो, स्थानीय मुद्दों को कैसे चिन्हित किया जाए, सोशल मीडिया पर विपक्ष की पोल खोलने की रणनीति, ऑनलाइन ऐप पर प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराने पर रणनीति और नमो ऐप के ज्यादा और प्रभावी इस्तेमाल करने पर चर्चा होगी.

चौथे सत्र में केंद्रीय मंत्री और नाथ ठाकुर और अनुप्रिया पटेल का संबोधन होगा, जिसमें एनडीए प्रवक्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने,आर्टिकल्स और प्रिंट मीडिया पर रणनीतिक चर्चा, मीडिया में नैरेटिव सेट करना और विपक्ष के नैरेटिव को काउंटर करने पर रणनीति बनेगी.

पांचवें सत्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद रविशंकर प्रसाद का संबोधन होगा, जिसमें टीवी डिबेट के लिए पूरी तैयारी से कैसे स्टूडियो जाया जाए उसको लेकर चर्चा होगी. इसमें किसी भी बिंदु पर अच्छे तरीके से पॉइंट बनाना डिबेट में खुद को और एनडीए को बेहतर तरीके से प्रेजेंट करना और प्रेस कांफ्रेंस करने से पहले कैसे बेहतर रिसर्च किया जाए उसको लेकर के टिप्स दिए जाएंगे.

समापन सत्र में शाम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का संबोधन होगा. इसमें बिहार से उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLJD से प्रधान महासचिव और मुख्य प्रवक्ता माधव आनंद शामिल हो रहे हैं. इसके अलावा बिहार से RLJD के प्रवक्ता रामपुकार सिन्हा और राहुल कुमार शामिल हो रहे हैं. जीतन राम मांझी की पार्टी हम से राजेश पांडे और श्याम सुंदर शरण शामिल हो रहे हैं. RLJP से संजय सर्राफ और श्रवण अग्रवाल शामिल हो रहे हैं. एलजेपी रामविलास से ए के वाजपेई और धीरेंद्र सिंह मुन्ना और आजसू से देवशरण भगत और विकास राणा शामिल हो रहे हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading