BPSC शिक्षक बहाली परीक्षा को लेकर चेयरमैन ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए एग्जाम सेंटर को लेकर क्या कुछ कहा

पटना : बिहार लोक सेवा आयोग की शिक्षक बहाली परीक्षा के एडमिट कार्ड को लेकर बड़ा अपडेट आया है। बिहार लोक सेवा आयोग के चेयरमैन अतुल प्रसाद ने शुक्रवार को स्पष्ट किया है कि आयोग द्वारा जारी ई एडमिट कार्ड ही फाइनल एडमिट कार्ड हैं। शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए अलग से कोई एडमिट कार्ड नहीं जारी किए जाएंगे।

अतुल प्रसाद बने बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष रिटायर्ड आइएएस को पदभार देने  की परंपरा रही जारी - Atul Prasad became the chairman of Bihar Public  Service Commission tradition ...बीपीएससी चेयरमैन ट्वीट कर परीक्षा केंद्र पर भी अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि जितना संभव हुआ है अभ्यर्थियों को उनके गृह जिले वाले प्रमंडल में ही एग्जाम सेंटर दिया गया है। बता दें कि बिहार में 1.79 लाख शिक्षकों के पदों पर बहाली के लिए 24 से 26 अगस्त तक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। बीपीएससी ने गुरुवार को शिक्षक बहाली परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की एग्जाम सिटी, सेंटर कोड, तारीख, शिफ्ट और समय की जानकारी दी।

दरअसल, बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा एडमिट कार्ड की जानकारी साझा किए जाने के बाद से अभ्यर्थियों में कंफ्यूजन पैदा हो गई है। इसे स्पष्ट करते हुए बीपीएससी चेयरमैन अतुल प्रसाद ने शुक्रवार को ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा जारी ई एडमिट कार्ड ही सेंटर कोड डिकोड करने के बाद फाइनल एडमिट कार्ड होंगे। साथ ही जितना संभव हो सका है, अभ्यर्थियों को उनके गृह प्रमंडल में ही एग्जाम सेंटर दिया गया है ताकि उन्हें ज्यादा दूर जाने में परेशानी न झेलनी पड़े।

आपको बताते चलें कि, बीपीएससी ने बीते कल ही टीचर बहाली परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की एग्जाम सिटी, सेंटर कोड, तारीख, शिफ्ट और समय की जानकारी दी। फिलहाल एग्जाम सिटी या जिला बताया गया है। उन्हें परीक्षा केंद्र का नाम और पता नहीं दिया गया है। सेंटर कोड के जरिए बाद में इन्हें डिकोड किया जाएगा। आयोग परीक्षा से चार दिन पहले परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी शेयर करेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading