बिहार : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना एयरपोर्ट पर सिविल विमान निदेशालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। और फिर इसके बाद 10 सर्कुलर रोड राबड़ी आवास पहुंचे। जहां उन्होने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से मुलाकात की। इस दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। कुछ देर की मुलाकात के बाद नीतीश कुमार राबड़ी आवास से निकल गए। जानकारी के मुताबिक विपक्षी गठबंधन इंडिया की आगामी मुंबई बैठक को लेकर चर्चा की गई। जो 31 अगस्त और 1 सितंबर को प्रस्तावित है।
लालू यादव से मिले नीतीश कुमार
लेकिन इससे पहले लालू यादव की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है। आने वाले दिनों में उन्हें एक बार फिर से जेल जाना पड़ सकता है। दरअसल चारा घोटाले में लालू की जमानत के खिलाफ सीबीआई की दाखिल अर्जी को सुप्रीम कोर्ट ने मंजूर कर लिया है, और अब 25 अगस्त को इस मामले पर सुनवाई होगी। और फिर अगले 5 दिन बाद ही विपक्षी गठबंधन इंडिया की मुंबई में तीसरी बैठक है। ऐसे में अगर लालू यादव के खिलाफ कोई फैसला आता है, तो मुंबई बैठक की रूपरेखा में बदलाव हो सकता है। इसी के मद्देनजर शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार स्टेट हैंगर के उद्घाटन के बाद सीधे लालू यादव से मिलने 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी देवी के घर पहुंचे थे,और मुलाकात की थी।
चारा घोटाले में आरोपी हैं लालू यादव
आपको बता दें चारा घोटाले में बीते साल अप्रैल में लालू यादव को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। और 30 अप्रैल 2022 को जेल से रिहा हुए थे। इससे पहले तीन साल तक जेल में रहे।आरोप है कि 1190 से 1995 के बीच लालू यादव के सत्ता में रहते हुए डोरंडा एवं अन्य कोषागार से करोड़ों रुपये की निकासी की गई थी। इन रुपयों को निकालकर पशुओं के चारे और अन्य खर्च का फर्जी ब्योरा दिखाया गया था। लालू यादव पर चारा घोटाले से जुड़े कई मामले चल रहे हैं। लालू यादव को स्वास्थ्य कारणों से कोर्ट से जमानत मिली थी, जिसने बाद उन्होने सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट कराई थी।