गर्मी से नहीं मिलेगी राहत! दो-तीन दिनों में और बढ़ेगा तापमान, इन जगहों पर हल्की बारिश की संभावना

आज उत्तर पूर्व व दक्षिण पश्चिम भागों के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा व वज्रपात की संभावना है। पटना समेत शेष जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है।पटना में आज न्यूनतम 27 और अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस तापमन रहने की संभावना है। अगर मुजफ्फरपुर की बात करें तो यहां आज न्यूनतम 28 और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस तापमन रह सकता है।

IMD Alert: केरल सहित 12 राज्यों में भारी बारिश, रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी,  चक्रवात से मानसून की रफ्तार पर असर, बदलेगा मौसम, इन क्षेत्रों में लू का  अलर्ट ...यहां पड़ेगी उमस भरी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार, आज भागलपुर में न्यूनतम 27 और अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की उम्मीद है। आज पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, भागलपुर, बांका, जमुई,मुंगेर और खगड़िया में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। ऐसे में आज इन इलाकों में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

यहां हल्की बारिश का अनुमान

वहीं, सुपौल, अररिया, किशनगंज,मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, बक्सर, भोजपुर, रोहतास,भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। इसके अलावा, मौसम विभाग ने आज बिहार के किसी भी इलाके के लिए भारी बारिश व अंधी तूफ़ान को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है। केवल इतना कहा गया है कि राज्य के अधिकाांश हिस्सों मे अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान मे दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। ऐसे में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading