रक्षाबंधन स्पेशल: रक्षाबंधन पर्व को लेकर इस बार संशय की स्थति बनी हुई है। सावन माह की पूर्णिमा इस बाद दो दिनों तक है। इस कारण रक्षा बंधन 30 और 31 अगस्त दोनों दिन मनाया जा रहा है।बौंसी स्थित वेद विद्यापीठ गुरुधाम के पंडित गंगाधर मिश्र ने बताया कि रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त इस बार 30 अगस्त बुधवार रात नौ बजे से 31 अगस्त गुरुवार को सुबह 7:45 बजे तक है। इस दौरान पूर्णिमा है। उदय-अस्त मान्यता के अनुसार गुरुवार 31 अगस्त को दिन भर रक्षाबंधन का उत्सव मनाया जाएगा। हालांकि गुरुवार को सुबह 7:45 बजे के पहले बहन अपने भाई को राखी बांधें तो ज्यादा शुभ रहेगा।
रक्षाबंधन पर्व को लेकर उत्सवी माहौल
रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजार में एक सौ से अधिक दुकानों पर राखियां सजायी गयी है। इसमें कई दुकान अस्थाई रूप से राखी स्पेशल लगाई गई है। रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजार में उत्सव जैसा माहौल है। राखी खरीदने के लिए युवतियों व महिलाओं का राखी दुकान में काफी भीड़ उमड़ रही है। दस रुपये से लेकर तीन सौ रुपये तक राखी बाजार में बिक रही है।

कोलकाता की राखी की अधिक मांग
देर रात तक राखी की बिक्री बाजार में हो रही है। मुख्य रूप से डेम रोड, गांधी चौक, मारवाड़ी टोला, थाना रोड,दुमका रोड सहित अन्य जगहों पर राखी स्पेशल दुकान लगाई गई है। मारवाड़ी टोला,डेम रोड में मुस्लिम व्यवसायी भी राखी स्पेशल दुकान लगाया है।