बिहार में अचानक बदला मौसम; तेज हवा के साथ बारिश, कई इलाकों में धूप; जानें अपने जिले का हाल

बिहार : बिहार में अचानक से मौसम ने अपना रुख बदला है। इस समय कई जिलों में एक साथ झमाझम बारिश हो रही है।सबसे पहले बिहार के उत्तर पूर्वी हिस्से के बेगूसराय के बखरी में तेज आंधी के साथ वर्षा शुरू हुई थी। बिहार के उत्तर पश्चिम गोपालगंज में भी आसमान में बादल छाए हुए हैं।इसके पड़ोसी जिले सिवान में सुबह से उमस भरी गर्मी है, आसमान में बादल छाए थे, लेकिन अभी धूप निकल गई है। निकट होने के सारण जिले में आसमान में बादल छाए हुए हैं। हालांकि, बगल के हाजीपुर में भी तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई।

UP Weather Update : लखनऊ में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, यूपी के इन 20  जिलों में येलो अलर्ट जारी - पर्दाफाशपटना के सीमावर्ती जिले नालंदा में आसमान में बादल छाए हुए है। तेज हवा चल के साथ अभी-अभी वर्षा शुरू हो गई है। बिहार के पश्चिमी क्षेत्र बक्सर में धूप और उमस भरी गर्मी बरकरार है। बगल के सासाराम व भभुआ में भी धूप खिली हुई है।

नालंदा कृषि विज्ञान केंद्र ने क्या बताया?

नालंदा कृषि विज्ञान केंद्र के विज्ञानी उमेश नारायण उमेश ने बताया कि इस बारिश से खेतों में नमी के साथ तापमान नियंत्रित हो गया है। इससे पिछात धान को फायदा होगा। तीन दिनों से पड़ रही गर्मी से धान की फसल प्रभावित हो रही थी। हथिया नक्षत्र की बारिश धान के लिए कीट नाशक और अमृत समान मानी जाती है।

मुजफ्फरपुर जिले में भी मौसम ने बदली करवट

इधर, उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भी शनिवार को मौसम अचानक बदल गया। सुबह 11 बजे तक यह सामान्य था। इसके बाद मानसून के सक्रिय होते ही बादल छा गए और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। इस वजह से कई जगहों पर पेड़ गिरने की सूचना भी मिली। मौसम बदलने का असर उत्तर बिहार के जिलों में देखा गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading