‘झोपड़ी का बादशाह बने रहना मंजूर, महल का नौकर नहीं बनूंगा’ जानें मुकेश सहनी ने क्यों कही ऐसी बात

पटना. विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी अपनी 100 दिवसीय निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के क्रम में बिहार के नवादा पहुंच गए हैं. नवादा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सहनी ने दावा किया कि भाजपा अपनी गलती स्वीकार करते हुए मुझे 2025 के लिए सीएम का उम्मीदवार बनाने को भी तैयार है. लेकिन उन्होंने साफ लहजे में भाजपा को संदेश दे दिया कि मुझे अपनी झोपड़ी का बादशाह बने रहना मंजूर है, आपके महल का नौकर नहीं बनूंगा.

vip party mukesh sahani angry on yogi leaves meeting now mla opposed - योगी का गुस्सा नीतीश पर निकालने वाले मुकेश सहनी को उनके ही विधायक ने घेरा, कहा- प्राइवेट कंपनी कीमुकेश सहनी ने लोगों में उत्साह भरते हुए कहा कि मुझे कुछ नहीं बस निषादों के लिए आरक्षण चाहिए, जिससे निषादों के बच्चों के चेहरे पर खुशी आ सके. उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि मेरी मांग जाए है. उन्होंने लोगों से सवाल किया कि आप ही बताइए कि जब दिल्ली और पश्चिम बंगाल में निषादों को आरक्षण मिल सकता है तो बिहार, यूपी और झारखंड में क्यों नहीं मिल सकता.

इस दौरान मुकेश सहनी ने लोगों के हाथ में गंगाजल देकर पार्टी वीआईपी को साथ देने और निषादों को आरक्षण दिलाने के लिए संकल्प करवाया. इसके बाद यह यात्रा सद्भावना चौक पहुंची जहां एक बड़ी जनसभा आयोजित की गई. यहां सहनी ने केंद्र सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि निषादों का वोट बैंक 15 प्रतिशत है. उन्होंने साफ लहजे में कहा कि अब निषाद 1990 वाले नहीं 2023 वाले हैं जो अपने अधिकार के लिए संघर्ष करने के लिए संकल्प ले चुके हैं.

‘सन ऑफ मल्लाह’ के रूप में चर्चित मुकेश सहनी ने कहा कि आज हमारे पास वोट की ताकत है. आज लोकतंत्र में वही राजा बनेगा जिसके पास वोट है. उन्होंने कहा कि बिहार, यूपी और झारखंड में जो हमारी सुनेगा उसे 70 सीटों पर जीत मिलेगी और जो नहीं सुनेगा उसे हम 70 सीटों पर हराने का काम करेंगे. इसके बाद यह यात्रा मझवे मोड़ पहुंची. सहनी ने कहा कि अपने अधिकार के लिए हमे संघर्ष करना पड़ेगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading