लालू के बाद अब तेजस्वी यादव ने किया मनोज झा का बचाव, ‘ठाकुर प्रकरण’ पर कह दी बड़ी बात

पटना. राजद सांसद मनोज झा के संसद में ठाकुर प्रकरण पर पढ़ी गई कविता को लेकर बिहार में हाय-तौबा मचा है. मनोज झा को बीजेपी के अलावा उनकी पार्टी के ही विधायक और नेता घेर रहे हैं लेकिन लालू प्रसाद के बाद अब उनके बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी मनोज झा का बचाव किया है.

शनिवार को जब डिप्टी सीएम तेजस्वी पचना पहुंचे तो उनके आते ही पत्रकारों ने मनोज झा के बयान पर सवाल दागा. इस दौरान तेजस्वी ने बड़े सधे अंदाज में मनोज झा का बचाव किया. उन्होंने कहा कि

ठाकुर ब्राह्मण विवाद पर तेजस्वी यादव ने कहा कि मैंने चेतन आनंद का ट्वीट देखा है. चेतन आनंद को पार्टी लेवल पर अपनी बात रखनी चाहिए थी ना कि ट्वीट करना चाहिए था. तेजस्वी ने कहा कि अगर कोई बात होती तो हम संज्ञान में लेते. मनोज झा का बचाव करते हुए तेजस्वी ने कहा कि वो प्रोफेसर हैं और बच्चों को पढ़ाते भी हैं. मनोज झा को सर्वश्रेष्ठ सांसद के रूप में पार्लियामेंट में चुना गया था. बेस्ट पार्लियामेंट्री का अवार्ड मनोज झा को मिल चुका है.

डिप्टी सीएम ने कहा कि मनोज झा सर्वश्रेष्ठ सांसद के रूप में चुने जा चुके हैं. पार्लियामेंट्री अवार्ड अगर किसी को मिला है तो मनोज झा को मिला है. उनके आचरण को देखकर, उनकी बुद्धिमानी को देखते हुए सर्वश्रेष्ठ सांसद बने थे. जिस हिसाब से वह संसद में हर एक विषय पर बात करते हैं और जो चर्चा जो हो रही है महिला आरक्षण के समय में जो उन्होंने बात रखी थी कि पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को इसमें आरक्षण सुनिश्चित करना चाहिए, ताकि गांव की भी महिलाएं पिछले समाज से आती हैं. पिछड़े समाज की महिलाएं जो हैं, वो इस आरक्षण का लाभ उठा सकें.

तेजस्वी ने कहा कि किसी विषय पर उन्होंने ओमप्रकाश वाल्मीकि के पाठ को दोहराया है तो जो आज के संदर्भ में है उसे बताने की कोशिश की है. उन्होंने कहा कि हमलोग जो समाजवादी लोग अब ठाकुर को नाई ठाकुर भी लिखते हैं और तो इसलिए यह कोई जाति की बात नहीं. हम लोग कई जाति से हैं ज्यादा सरनेम लिखते हैं लेकिन आप देखिएगा कि चौधरी भी लिखते हैं राय भी लिखते हैं प्रसाद भी लिखते हैं. तेजस्वी ने कहा कि हम समाजवादी लोग हैं, हम लोग भी अहीर जाति से आते हैं. मनोज झा का मतलब किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था.

तेजस्वी ने कहा कि चंद लोग समाज में लाभ न उठा पाएं, इस संदर्भ में मनोज झा ने ये बातें कही थीं. तेजस्वी यादव ने कहा कि हम तो ए तू जेड वाले लोग हैं. हमारे दल में अगर किसी भी व्यक्ति भाजपा के बारे में भी बोलता तो हम लोग खेद प्रकट करते हैं. आनंद मोहन के खिलाफ वाले सवाल पर तेजस्वी यादव कन्नी काटते नजर आये. तेजस्वी ने कहा कि हमलोग कोई नकारात्मक बात नहीं करना चाहते.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading