सुरंगमा कला केंद्र द्वारा गाँधी-शास्त्री जयंती पर भजन संध्या का हुआ आयोजन 

मुजफ्फरपुर: शहर के चकबासु रमना में 2 अक्टूबर को सुरंगमा कला केंद्र के प्रांगण में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम का उदघाटन रेखा सिंह, आशा सिन्हा एवं दिल्ली से आए अतिथि अनिल सिन्हा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर सामूहिक रूप से किया गया।तत्पश्चात् संस्था की निर्देशिका डॉक्टर पुष्पा प्रसाद तथा सुरंगमा कला केंद्र के प्रशिक्षू छात्र-छात्राओं ने गांधीजी के प्रिय ‘भजन वैष्णव जन तो तेने कहिए जे पीर पराई जाने रे’ गाकर गांधीजी के लिए अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

इस दौरान डॉक्टर प्रसाद ने लोकगीतों को गाकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया, साथ ही लोकगीतों को संरक्षित करने के लिए सभी को प्रोत्साहित भी किया।  संस्था की प्रशिक्षू छात्राओं ने कजरी पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मनमोह लिया। वहीं आलोक कुमार अभिषेक, सिद्धी शंकर मिश्रा एवं अन्य कलाकारों ने एक से एक प्रस्तुति दी।

मौके पर  वादक कलाकारों में देवकी राम, विनय कुमार, हिमाचल मिश्रा,  सलीम अहमद, सिद्धी शंकर मिश्रा और मुन्ना मिश्रा,रहें साथ ही राम कुमार गुप्ता, उज्जवल मिश्रा, चेतन पांडे, सीमा चौधरी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading