मुजफ्फरपुर में स्मार्ट सिटी द्वारा खोदे गए गड्ढे में आए दिन लोग गिरते-पड़ते, जख्मी होते रहते है। ताजा मामला शहर के मोतीझील की है जहाँ स्मार्ट सिटी के अंतरगत चल रहे कार्य के दौरान सिवरेज का ढक्कन सड़क से ऊपर ढाल दिया गया। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि जब भी बारिश होती है, तब यह पता लगा पाना बहुत मुश्किल हो जाता है कि गड्ढा कहां है?

सड़क सपाट होने के कारण खतरा और बढ़ जाता है। कब कोई दुर्घटना हो जाए इसकी कोई गारंटी नहीं है। आगामी दिनों में नवरात्रि आने वाली है, इन नौ दिनों के पर्व में इस रस्ते में काफी भीड़ रहती है। त्यौहार से पहले अगर सड़क दुरस्त नहीं किया गया तो, कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।


