मुजफ्फरपुर: चंडीगढ़ मे आयोजित नेशनल सवात् चैंपियनशिप से मेडल जितकर लौटे खिलाड़ियों का मुजफ्फरपुर जंक्शन पर भव्य स्वागत किया गया। जहां मुख्य तकनीकी पदाधिकारी सह कोच शिहान ई० राहुल श्रीवास्तव को परफेक्ट वास्तु कंस्ट्रक्शन कंपनी के सीईओ सादान खान ने पुष्प गुच्छ देकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को बिहार बेस्ट डिसिप्लिन टीम अवार्ड, बेस्ट फाईटर अवार्ड एवं प्लेयर्स ऑफ द् टूर्नामेंट अवार्ड से नवाजा गया है।
साथ ही खिलाडियों ने 7 गोल्ड ,1 सिल्वर व 1 ब्रांज मेडल जीतकर बिहार का नाम रौशन किया है। टीम कैप्टन नाशिर फिरोज व सभी मेडल विजेता खिलाड़ियों को मुँह मीठा कर, तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान राज्य सवात् संघ, बिहार की कोषाध्यक्ष शिल्पी सोनम, एथलीट कमीशन के चेयरमैन नितेश कुमार, रास वर्ल्ड के कोच सूरज पंडित, अमन राज, तन्नू श्री व सभी खिलाड़ी, सदस्य व पदाधिकारी मौजूद रहे।
