भ’ड़के अखिलेश प्रसाद ने भाजपा पर बोला ह’मला; बोले- कांग्रेस हमेशा बिहार सरकार के साथ

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने घोषणा की है कि बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह का जयंती समारोह इस वर्ष 26 अक्टूबर को मिलर हाई स्कूल में आयोजित किया जाएगा।

डॉ. सिंह ने रविवार को भारत सेवक समाज सभागार में श्रीकृष्ण जयंती आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ तैयारियों को लेकर गहन विचार-विमर्श किया। बैठक में यह सहमति बनी कि इस वर्ष यह आयोजन 26 अक्टूबर को होगा, ताकि पूजा-पाठ के दौरान किसी को परेशानी न हो।

जातीय गणना पर कांग्रेस सरकार के साथ: अखिलेश प्रसाद

याद रहे अखिलेश प्रसाद वर्ष 2000 से श्री बाबू का जयंती समारोह आयोजित कर रहे हैं। बैठक के बाद डॉ. सिंह ने कहा कि जाति आधारित गणना पर कांग्रेस हमेशा सरकार के साथ रही है। भाजपा तो इस पर सवाल उठाएगी ही क्योंकि वह प्रारंभ से गणना का विरोध करती रही है।

पहले हाईकोर्ट और बाद में सुप्रीम कोर्ट तक गई। उन्होंने कहा कि जो गरीब हैं या सवर्णों में आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उन्हें तो आरक्षण मिलना ही चाहिए। रही आंकड़ों में त्रुटि की बात तो सरकार इसे जरूर देखेगी।

जेपी नड्डा से जुड़े सवाल पर क्या बोले अखिलेश?

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से जुड़े सवाल पर अखिलेश ने कहा भाजपा सभी राजनीतिक दलों को समाप्त कर पुतिन जैसा शासन चलाना चाहती है। ये उसी के नक्शे कदम पर चल रहे हैं। बैठक में वीणा शाही, कपिलदेव प्रसाद यादव, बंटी चौधरी, निर्मल वर्मा, राजेश राठौड़, विनोद शर्मा, सुमन कुमार आशुतोष शर्मा, एवं दर्जनों अन्य नेता उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.