आज घोषित हो सकते हैं बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा परिणाम…

बिहार : बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हुए 3 लाख से अधिक उम्मीदवारों का नतीजों की इंतजार जल्द ही समाप्त होने जा रहा है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा राज्य के डीएलएड संस्थानों में संचालित होने वाले प्राथमिक शिक्षा में डिप्लोमा (डीएलएड) पाठ्यक्रमों में दाखिल के लिए आयोजित की गई प्रवेश परीक्षा के परिणाम कभी भी घोषित किए जा सकते हैं।

Bihar DElEd Admission 2022: बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख  घोषित, secondary.biharboardonline.com पर करें अप्लाई | BSEB Bihar DElEd  Admission 2022-24 Bihar DElEd Entrance Exam ...बीएसईबी के अध्यक्ष ने हाल ही में 3 अक्टूबर को बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2023 की घोषणा के दौरान जानकारी साझा की थी कि डीएलएड के नतीजे भी अगले सप्ताह में घोषित कर दिए जाएंगे। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि बिहार बोर्ड डीएलएड रिजल्ट 2023 की घोषणा आज यानी बुधवार, 11 अक्टूबर को या अगले दिन यानी वीरवार, 12 अक्टूबर 2023 को कर देगा।

ऐसे देखें बिहार बोर्ड डीएलएड के नतीजे

ऐसे में जबकि बिहार डीएलएड रिजल्ट 2023 का इंतजार जल्द ही समाप्त होने जा रही है, स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि वे अपना परिणाम बीएसईबी डीएलएड पोर्टल, dledsecondary.biharboardonline.com पर ऑनलाइन देख सकेंगे। इसके लिए स्टूडेंट्स को बिहार बोर्ड डीएलएड रिजल्ट 2023 की घोषणा के बाद इस पोर्टल पर विजिट करना होगा। इसके बाद छात्र-छात्राओं को प्रवेश परीक्षा परिणाम के लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर नये पेज पर विवरणों (पंजीकरण संख्या, पासवर्ड, आदि) के माध्यम से स्टूडेंट्स अपने नतीजे और स्कोर कार्ड देख व प्रिंट कर सकेंगे।

बता दें कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डीएलएड प्रवेश परीक्षा 5 से 15 जून 2023 तक आयोजित की थी, जबकि इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी 2023 से 27 फरवरी 2023 तक बीएसईबी द्वारा संचालित की गई थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading