बिहार दौरे गृह मंत्री अमित शाह, मुजफ्फरपुर में बड़ी रैली की तैयारी में जुटी बीजेपी

पटना. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी 5 नवंबर को बिहार दौरे पर आ सकते हैं. भारतीय जनता पार्टी से जुड़े सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है. मुजफ्फरपुर के पताही में प्रस्तावित अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर बीजेपी तैयारियों में जुट गई है. बताया जा रहा है कि वे लोक सभा प्रवास योजना के तहत कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहेंगे. इस बी अमित शाह के आगमन की तैयारियों को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पताही का दौरा किया है.

कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ दर्ज करवाई FIR जानिए पूरा मामला? -  4PM News

मिली जानकारी के अनुसार, बिहार प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने अमित शाह से किसान और सहकारिता सम्मेलन में आने का आग्रह किया है. दरअसल, मुजफ्फरपुर में किसान और सहकारिता सम्मेलन की बड़ी तैयारी है जिसमें अमित शाह का आना सियासी तौर पर भाजपा की आगामी लोकसभा इलेक्शन के लिए चुनावी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा रहा है. बताया जा रहा है कि इसी क्रम में अमित शाह मुजफ्फरपुर में बड़ी रैली को संबोधित करेंगे.

जानकार कहते हैं कि दरअसल लोकसभा चनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है और बीजेपी का मुख्य फोकस बिहार पर है. यही कारण है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लगातार बिहार दौरे पर आ रहे हैं. दरअसल, बिहार में बीजेपी के सत्ता से बेदखल होने के बाद से ही अमित शाह लगातार बिहार दौरे पर आ रहे हैं. एक साल के भीतर सातवीं बार अमित शाह बिहार आ रहे हैं. बीते 16 सितंबर को ही अमित शाह मधुबनी के झंझारपुर पहुंचे थे और लालू-तेजस्वी के साथ साथ उन्होंने आरजेडी पर जोरदार हमला बोला था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading