मुजफ्फरपुर : निषाद संघर्ष मोर्चा ने बुधवार को सिकंदरपुर कुंडल स्थित उत्सव विवाह भवन में वीरेंद्र सहनी की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर मोर्चा के संरक्षक रंजीत सहनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में जातीय गणना करा कर ऐतिहासिक काम किया है।

यह मोर्चा समाज के अति पिछड़ा, वंचित और गरीबों की लड़ाई लड़ेगा। बैठक में 105 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। जिसमें 35 उपाध्यक्ष, 30 महासचिव, 40 सचिव के अलावा 16 प्रखंड के अध्यक्ष का मनोनयन किया गया।
साथ ही सभी पदाधिकारियों को अंगवस्त्र, माला एवं मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में सुधीर सहनी, लालबाबू सहनी, केदार सहनी, रेणु सहनी, सरोज सहनी, अमरनाथ चन्द्रवंशी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहें।
