18 से 19 वर्ष के पात्र युवाओं एवं महिलाओं के नाम मतदाता सूची में पंजीकृत करने के लिए चलाया गया अभियान

निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान 18 से 19 वर्ष के पात्र युवाओं तथा पात्र महिलाओं के नाम मतदाता सूची में पंजीकृत करने के अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह मुजफ्फरपुर जिला पदाधिकारी प्रणव कुमार द्वारा सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ इसे किया गया। 

समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी महोदय ने सभी उपस्थित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को ससमय सभी पात्र युवाओं के प्रपत्र 6 प्राप्त कर ,उनके नाम मतदाता सूची में जोड़ने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की तैयारी के निमित्त भेद्यता मानचित्र की तैयारी, निर्वाचन साक्षरता क्लब को सक्रिय बनाना,सभी महाविद्यालयों में स्वीप अभियान चला कर ऑनलाइन माध्यमों से पात्र युवाओं के नाम जोड़ने तथा निर्वाचन सूची से मृत व्यक्तियों के नाम के विहित रीति से विलोपन का भी निर्देश सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को दिया।

 

जिलाधिकारी महोदय ने यह भी कहा कि सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ प्रत्येक सप्ताह विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा बैठक की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading