‘नीतीश कुमार बीमार हो गए हैं, उनका इलाज कराए केंद्र सरकार’: चिराग पासवान

पटना. विधानसभा और विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिए गए बयान पर चिराग पासवान ने कहा कि मुझे उम्मीद नहीं थी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इतने अश्लील हो जाएंगे. मुख्यमंत्री के बयान के कारण बिहार का हर एक व्यक्ति शर्मसार हो रहा है. ऐसे में केंद्र सरकार और राष्ट्रपति को स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू कर देना चाहिए. साथ ही उन्होंने मांग की है कि बिहार के मुख्यमंत्री मानसिक और शारीरिक रूप से अस्वस्थ है, उनका इलाज होना बहुत जरूरी है. केंद्र सरकार उनका इलाज कराए.

Nitish Kumar says Chirag Paswan already in NDA BJP cheated us with him -  नीतीश कुमार बोले- चिराग पासवान पहले से एनडीए में, बीजेपी ने उन्हीं के साथ  मिलकर धोखा दिया था ,

चिराग पासवान ने कहा कि मुझे बिहार के मुख्यमंत्री की चिंता है क्योंकि जितना मैं जानता हूं. उनकी भाषा ऐसी नहीं है फिर भी वह ऐसे अश्लील बयान दे रहे हैं. साफ तौर पर बता रहा है कि वह मानसिक रूप से बीमार है और ऐसे मानसिक रूप से बीमार लोगों के हाथ में बिहार की बागडोर छोड़ना सही नहीं है. बिहार में जितनी जल्दी हो राष्ट्रपति शासन लागू होना चाहिए और मुख्यमंत्री का मानसिक इलाज शुरू कर देना चाहिए.

चिराग पासवान ने कहा कि विधानसभा और विधानपरिषद में सीएम के बयान से पूरे देश में बिहार के लोग बदनाम हुए है. अभी तक पूल गिरने समेत कई मामलों पर शर्मसार होना पड़ता था. लेकिन,  इस बार मुख्यमंत्री ने अश्लील अशोभनीय भाषा बोल कर बिहार को शर्मसार कर दिया है हमे कभी भरोसा नहीं था की इतने सज्जन मुख्यमंत्री की भाषा ऐसी होगी.

चिराग पासवान ने कहा कि हम उसे उसे राज्य से आते हैं जिसे संस्कारों के लिए जाना जाता है हम अपने बड़ों को इज्जत देते हैं और छोटे को भी आप कहते हैं. उस राज्य का मुख्यमंत्री इतना अश्लील होगा इसकी कल्पना नहीं की जा सकती. चिराग पासवान ने कहा कि मैं एक राजनीतिक परिवार से आता हूं मेरे घर में हर एक मुद्दे पर चर्चा होती है. लेकिन, यह एक ऐसा मुद्दा है कि मैं अपनी परिवार के साथ बैठकर इस पर चर्चा तक नहीं कर सकता. मैं आज प्रेस वार्ता कर रहा हूं, लेकिन इसका जिक्र परिवार में नहीं कर सकता.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading