इंडिया डांस मुकाबला को लेकर शहर के डांस गुरुओं का सम्मान, कलाकारों को मंच देने की पहल की सराहना

मुजफ्फरपुर: शहर में नृत्य और कला की प्रतिभाओं को बेहतर मंच देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले ‘इंडिया डांस मुकाबला’ कार्यक्रम को लेकर शनिवार को विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान शहर के प्रसिद्ध डांस टीचरों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही आगामी कार्यक्रम की तैयारियों और इसके उद्देश्य को लेकर विशेष चर्चा की गई।

कार्यक्रम के आयोजक मनन मेहरा द्वारा अजीत सहगल, राजेश शर्मा, अविनाश कुमार सिंह, नीरज कुमार उर्फ निक्की, गौरी शंकर मिश्रा एवं सहायता सुपरस्टार के शुभम सिंह को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर सम्मानित डांस टीचरों ने इंडिया डांस मुकाबला जैसे आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम शहर के कलाकारों और युवा प्रतिभाओं को अपनी कला प्रदर्शित करने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिभा को पहचान, कलाकारों को सम्मान और युवाओं को सही मंच मिले, तो मुजफ्फरपुर की कला और प्रतिभाएं नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकती हैं।

आयोजक मनन मेहरा ने कहा कि इंडिया डांस मुकाबला का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि शहर और आसपास के क्षेत्रों की छिपी प्रतिभाओं को सामने लाकर उन्हें अपनी पहचान बनाने का अवसर देना है। कार्यक्रम को लेकर कलाकारों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

आयोजन को सफल बनाने में अंशु, आदित्य, सिमरन, दिलीप, आफिया, अजय, रश्मि, विकास, राजा, गौतम सहित एडवांस्ड डांस एकेडमी की पूरी टीम मौजूद रही। आयोजकों ने कहा कि आने वाला इंडिया डांस मुकाबला मुजफ्फरपुर के कलाकारों और डांस प्रेमियों के लिए एक शानदार और यादगार मंच साबित होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading