नारियल: पटना के मशहूर डॉ. पवन प्रकाश ने बताया कि छठ पर्व में नारियल का इस्तेमाल जरूरी होता है. यह पोटेशियम, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है. जबकि इसमें वसा और कॉलेस्ट्रॉल नहीं होता है. यह आपका मोटापा और त्वचा संबंधी बीमारियों से बचाव करता है.
सेब: विटामिन ए, बी, सी, ई का मुख्य स्रोत है. वजन और कॉलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार है, तो शुगर और अस्थमा वाले मरीज के लिए फायदेमंद है. एक सेब, डॉक्टर को रखे दूर… कहावत तो सुनी ही होगी.
डाभ नींबू : विटामिन सी का स्रोत है. वहीं, यह हृदय के लिए फायदेमंद होने के साथ पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है. गैस की समस्या नहीं होती है. जबकि इसके बिना छठ पूजा नहीं होती है.गन्ना: छठ पूजा में गन्ना का काफी महत्व है. अगर सेहत की बात की जाए तो इसका रस शक्तिवर्धक होने के साथ पाचनशक्ति और स्फूर्ति बढ़ाने में कारगर होता है.

केला : विटामिन, प्रोटीन के साथ यह हीमोग्लोबिन बढ़ाने में कारगर है. इसमें प्रचुर मात्रा में स्टार्च होने से ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मात्रा बेहद कम होती है. इससे लंबे समय तक भूख का एहसास नहीं होता. इसके साथ और भी कई फायदे हैं.
पटना के मशहूर डॉ. पवन प्रकाश ने बताया कि ठेकुआ को बनाने में गेहूं के आटे, गुड़ और देसी घी का इस्तेमाल होता है. घी और गुड़ दोनों सेहत के लिए फायदेमंद हैं. यह इम्यूनिटी बढ़ाने और वजन कम करने के साथ आयरन की कमी दूर करता है. इसके बिना कोई छठ पूजा नहीं करता है.