बंद कमरे में क्यों होता है खरना? क्‍या है मान्‍यता, यहां जानें सब

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा बहुत खास होता है. ऐसे में लोग चार दिवसीय छठ पर्व को मनाने के लिए दूर से अपने घर आते हैं. नहाय खाय से इस पर्व की शुरुआत की जाती है और प्रातः कालीन अर्ध्य पर छठ पूजा का समापन किया जाता है. ऐसे में छठ व्रती को भगवान सूर्य देव की आराधना करने के लिए कई कठिन साधनाओं से होकर गुजरना पड़ता है. इस पर्व में सूर्य देव की विशेष पूजा की जाती है. वहीं, छठ पर्व पर लोगों से किसी भी तरह की अगर कोई गलती हो जाती है, उसकी भरपाई जरूर करनी होती है.

Chhath Puja Preparations Begin In Delhi Atishi Said More Than 1000 Ghats  Established For Devotees | Chhath Puja: Delhi में छठ पूजा की तैयारियां  शुरू, आतिशी बोलीं- 'स्थापित​ किए जाएंगे 1000 से

पूर्णिया के सूर्य देव मंदिर के पुजारी योगेंद्र दास और दयनाथ मिश्र ने बताया कि छठ पर्व की शुरुआत नहाय खाय से हो जाती है. इसके बाद छठ व्रती के द्वारा खरना का व्रत किया जाता है. छठ पर्व में खरना का विशेष महत्व है. ऐसे में छठ व्रती निर्जला व्रत रहकर खरना करती हैं. खरना के लिए तरह-तरह के पकवान बनाकर भगवान सूर्य देव और छठी मैया को प्रसाद चढ़ाते हैं और खरना करते हैं.

क्‍यों बंद कमरे में होता है खरना?
छठ व्रती बंद कमरे में खरना करती हैं. मान्‍यता है कि खरना के दौरान छठ व्रती को किसी भी तरह की कोई आवाज ना सुनाई दे या किसी भी तरह की कोई बाधा उत्पन्न ना हो. इस वजह से छठ व्रती शांति और सच्‍ची श्रद्धा से बंद कमरे में खरना करती हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.