छठ महापर्व : कृत्रिम घाट की नहीं हुई सफाई, गन्दगी के बीच छठ करने को व्रती मजबूर 

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के वार्ड -41, रामबाग माई स्थान मोहल्ले मे सैकडो़ परिवार है जो कृत्रिम घाट पर छठ पूजा करते है, लेकिन स्थानीय वार्ड पार्षद और नगर निगम के लापरवाही के कारण गंदगी मे छठ करने को मजबूर है।

आस्था का महापर्व छठ आज से शुरू हो रहा है। लेकिन,वार्ड 41 मे कृत्रिम घाट पर अब तक साफ-सफाई का काम पूरा नहीं हो सका है। कहीं सिल्ट जमी है तो कहीं गंदगी का अंबार लगा हुआ है। मोहल्ले के लोग चंदा जमा कर के खुद से घाट की सफाई करवा रहे है।

जिसपर स्थानीय निवासी अविनाश साई ने बताया कि हमारी बातों को न ही निगम के जमादार सुनते है और ना ही स्थानीय पार्षद। वहीं स्थानीय निवासी राजू ने बताया की स्थानीय पार्षद सीमा झा के पास हमलोगो ने कई बार समस्या बताई लेकिन उन्होंने ध्यान नही दिया। मौकै पर रिषी पटेल, विक्की पटेल, अजय कुमार, कमाल चतुर्वेदी , गोपाल कुमार अन्य लोग मौजुद रहें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.