विश्व मत्स्य दिवस पर मछुआरा समाज के लोगों को मुकेश सहनी ने दी बधाई

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने विश्व मत्स्य दिवस पर मछुआरा समाज के भाइयों एवं बहनों की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए एकजुट रहने और अपने अधिकारों को लेकर संघर्ष करने की अपील की। 

उन्होंने विश्व मत्स्य दिवस के मौके पर कहा कि दुनियाभर में सभी मछुआरों और मछली पालन से जुड़े अन्य हितधारकों की एकजुटता को प्रदर्शित करने के लिए हर वर्ष 21 नवंबर को विश्व मत्स्य दिवस मनाया जाता है।

 

मुकेश सहनी ने कहा कि आज के दिन हमें भी एकजुट रहने और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का  संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजतक मछुआरों को लेकर राजनीति खूब हुई लेकिन इसके अधिकार को लेकर कभी सही प्रयास नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि आज देश के कई राज्यों में  निषादों को आरक्षण मिल रहा है लेकिन बिहार के निषादों को आरक्षण नहीं मिल सका। मुकेश सहनी ने कहा कि आज जरूरत है कि बिहार और देश के निषाद एकजुट रहे और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.