बिहार में छठ के बाद मौसम का बदला मिजाज, जानिए कहां पड़ रही सबसे ज्यादा ठंड

छठ महापर्व के समापन होने के साथ मौसम का मिजाज बदलने लगा है। पटना सहित अधिसंख्य भागों में कोहरे व धुंध का प्रभाव बने होने से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आने लगी है।

पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में क्रमिक गिरावट होने के साथ ठंड में भी धीरे-धीरे वृद्धि होगी। बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित 24 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

 

पटना का तापमान

14.2 डिग्री सेल्सियस के साथ भागलपुर के बांका में न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, 0.8 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने के साथ पटना का न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को गया व पूर्णिया में मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहा। पटना समेत शेष भागों में धुंध का प्रभाव बना रहा।

बदलेगा मौसम का मिजाज

प्रदेश में पछुआ व उत्तर पछुआ का प्रभाव सतह से 5.8 किमी ऊपर तक बना हुआ है। इनके प्रभाव से तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बने होने के साथ कोहरे व धुंध का प्रभाव रहेगा। उत्तर हरियाणा व इसके आसपास पश्चिमी विक्षोभ चक्रवातीय परिसंचरण के क्षेत्र के रूप में विकसित हो रहा है। आने वाले दिनों में इसका प्रभाव प्रदेश के मौसम पर देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.