बीपीएससी लिखित परीक्षा की तारीख में हुआ बड़ा बदलाव, जानें नई टाइमिंग और शेड्यूल

पिछले दिनों बीपीएससी शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण के लिए प्रतियोगिता परीक्षा के लिए डेट शीट जारी की गई थी. पूर्व में जारी डेट शीट के अनुसार लिखित परीक्षा का आयोजन 07 से 16 दिसंबर के बीच होने वाला था, लेकिन अब इसमें बदलाव करते हुए नई तरीखों का ऐलान किया गया है. लिखित परीक्षा की तिथि बदलाव से जुड़ी जानकारी आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी. आपको बता दें कि इस चरण में 1.22 लाख शिक्षकों की बहाली होगी.

BPSC Exam 2023: 12 फरवरी को 4.34 लाख अभ्यर्थी देंगे BPSC PT परीक्षा,  परीक्षा के समय ये साथ रखना जरूरी,  bpsc-pt-exam-schedule-on-12-february-in-bihar

इस दिन होगी परीक्षा
बीपीएससी अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने जानकारी दी है कि 14,15 और 16 दिसंबर को होने वाली परीक्षा अब 7,14 और 15 दिसंबर को होगी. आपको बता दें, कि 16 दिसंबर को EMRS की परीक्षा है, इसलिए 16 दिसंबर को होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा के डेट में बदलाव हुआ है. पुराने शेड्यूल में 14 दिसंबर को होने वाली प्रधानाध्यापक परीक्षा नए शेड्यूल में सात दिसंबर को होगी. पुराने शेड्यूलमें 15 दिसंबर को होने वाली वर्ग एक से 5वीं तक की परीक्षा 14 दिसंबर को होगी. वहीं, 16 दिसंबर को होने वाली 11वीं से 12वीं के सभी विषयों की परीक्षा अब 15 दिसंबर को होगी. सात से 10 दिसंबर तक होने वाली परीक्षा को यथावत रखा गया है. नए शेड्यूल में भी परीक्षा एक पाली में दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक ही होगी. हालांकि, अभी तक आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेटेड डेटशीट अपलोड नहीं की गई है.

यह रहेगा परीक्षा पैटर्न
बीपीएससी द्वारा शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण में 1.22 लाख शिक्षकों की नियुक्ति होगी. आपको बता दें, कि इसमें पहले चरण में रिक्त रह गए प्राथमिक विद्यालयों की 9431 सीटों के लिए भी आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं. लिखित परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 12 बजे से 2.30 बजे तक होगी. परीक्षा में प्रश्नों की संख्या कुल 150 होगी और सभी प्रश्न एक नंबर के होंगे. इस चरण में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी. एक ही पेपर में भाषा, सामान्य ज्ञान और संबंधित विषय के प्रश्न होंगे. भाषा के 30 अंकों में 30% अंक हासिल करना जरूरी है. सामान्य ज्ञान और संबंधित विषय के 120 में प्राप्त अंकों के आधार पर मेधा सूची बनेगी. इस बारे में विस्तृत जानकारी आयोग के वेबसाइट पर देख सकते हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading