मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ धाम महंत अभिषेक पाठक के नेतृत्व में 26 नवंबर को पटना में होने वाले भीम संसद कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। महंत अभिषेक पाठक ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का हर क्षेत्र में विकास हुआ है।

महिला पुरुष, छात्र-छात्राओं से लेकर समाज के हर तबके के लिए मुख्यमंत्री ने नई योजना लागू की है, जिसका लाभ सभी उठा रहें हैं। वही बिहार मे सड़क,बिजली, अस्पताल लोगों को सभी प्रकार की सुविधा दी जा रही है, जिससे कि बिहार प्रगति के पद पर अग्रसर है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुजफ्फरपुर शहर के हर गली मोहल्ले बस्ती में जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। मौके पर बाबा बाबा गरीब नाथ धाम मंदिर के महंत अभिषेक पाठक ,टुनटुन श्रीवास्तव,मोलु माझी,अमित माझी, सुमित नंदकिशोर माझी, बिट्टू माझी, राजेश माझी, रिकी माझी, संजय रजक व बस्ती के सैकड़ो लोग उपस्थित रहें।
