ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड (BECIL) ने मॉनिटर के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है. अगर आप ग्रेजुएशन कर चुके हैं और नौकरी सर्च कर रहे हैं, तो यहां बिना किसी देरी के अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 नवंबर को शुरू हुई और आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 6 दिसंबर है. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार BECIL की आधिकारिक वेबसाइट becil.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से मॉनिटर के 25 पदों पर भर्तियां की जाएगी. जो भी इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं या पाने के इच्छुक हैं, तो सबसे पहले नीचे दिए गए इससे संबंधित तमाम खास बातों को गौर से पढ़ें.

BECIL के तहत भरे जाने वाले पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत BECIL में मॉनिटर के 25 रिक्तियों पर बहाली की जाने वाली है. अगर आप भी आवेदन कर रहे हैं, तो नीचे दिए गए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें.
देना होगा आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/भूतपूर्व सैनिक/महिला/और अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 885 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/पीएच वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क 531 रुपये देना होगा.
कौन कर सकता है आवेदन
उम्मीदवारों को किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए. उम्मीदवारों को संबंधित भाषा के ज्ञान के साथ कंप्यूटर में प्रोफिशिएंसी होनी चाहिए. उम्मीदवारों के पास मीडिया/समाचार के क्षेत्र में एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए.
यहां देखें नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक