मुजफ्फरपुर: रामदयालु बाबू  के 80 वीं पुण्यतिथि पर की प्रतिमा का हुआ अनावरण

मुजफ्फरपुर के मोतीझील स्थित रामदयालु सिंह स्मारक भवन में रामदयालु बाबू की प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्रतिमा का अनावरण विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा द्वारा किया गया। वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ विजय कुमार सिन्हा, सुरेश कुमार शर्मा एवं अन्य अतिथिगणों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

अनावरण के बाद  उन्होंने कहा कि रामदयालु बाबू किसी दल और किसी जाति के नहीं थे, वे प्रखर स्वतंत्रता सेनानी थे और स्वतंत्रता सेनानी पूरे समाज का होता है। नेता विरोधी दल ने पिछले वर्ष के कार्यक्रम को याद करते हुए कहा कि लोगों के अनुरोध पर स्मारक भवन के सचिव सुरेश कुमार शर्मा ने अपने निजी कोष से रामदयालु बाबू की प्रतिमा लगाकर समाज के लिए उदाहरण पेश किया है।

वहीं स्मारक भवन समिति के सचिव व पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने स्मृति भवन को लेकर जिला कांग्रेस के विरोध पर कहा कि भवन के जमीन के कागजात में कोई त्रुटि नहीं है।  बेवजह विवाद खड़ा किया जा रहा है। रामदयालु रामदयालु बाबू को भाजपा द्वारा हाइजैक करने का आरोप गलत व ओछी है। ऐसे नेता किसी दल के नहीं होते हैं। पूर्व मंत्री ने कांग्रेस नेताओं को एक वाकया याद दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस ने तो विधानसभा अध्यक्ष पद पर होते रामदयालु बाबू से रिजाइन मांगा था।  लेकिन उन्होंने यह कहते हुए रिजाइन नहीं दिया कि विधान सभा अध्यक्ष किसी दल का नहीं होता है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा भी इसी हैसियत से रामदयालु बाबू के मूर्ति का अनावरण किये हैं। इसमें किसी को क्या परेशानी है ?

रामदयालु बाबू हमारे गौरव थे, उनको स्मरण करना हम अपना पुनीत कर्तव्य मानते हैं। उनकी प्रतिमा के सामने संकल्प लेते हैं कि जीवन के अंतिम क्षण तक इस पर किसी की गिद्ध दृष्टि नहीं पड़ने देंगे, इस धरोहर की रक्षा करेंगे। सभा को अन्य लोगों के अलावा स्व. रामदयालु बाबू के पौत्र प्रो सुभाष प्रसाद सिंह, कुढ़नी के विधायक केदार गुप्ता, बोचहां की पूर्व विधायक बेबी कुमारी, रघुनंदन प्रसाद सिंह उर्फ अमर बाबू, शंभू शरण ठाकुर, सुनील कुमार, डॉ तारण राय, रामकिशोर सिंह, सीपी सिंह, अर्जुन राम, शंभू प्रसाद सिंह, अरुण शुक्ला, हरेराम मिश्रा, कुमार जितेंद्र सहित कई लोगों ने संबोधित किया. कार्यक्रम के प्रारंभ में गायत्री मंत्र का पाठ समिति के कोषाध्यक्ष ललितेश्वर प्रसाद सिंह,

साकेत शुभम ठाकुर, अविनाश कुमार एवं डॉ के सी सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया. स्वागत गान डॉ शिवशंकर मिश्रा की टीम ने और स्वागत भाषण स्मारक भवन समिति के अध्यक्ष चंद्रिका पांडेय ने किया. धन्यवाद ज्ञापन पूर्व उप महापौर विवेक कुमार ने किया. मंच संचालन स्मारक भवन समिति के सदस्य बिहार विश्वविद्यालय के पूर्व सीनेटर प्रो अरुण कुमार सिंह ने किया. कार्यक्रम में अवधेश प्रसाद सिंह, जिला पार्षद प्रियदर्शनी शाही, पुरुषोत्तम पोद्दार, नर्मदेश्वर प्रसाद सिंह, अनिल कुमार सिंह, केपी पप्पू, देवांशु किशोर, सत्य प्रकाश भारद्वाज, भारतेन्दु कुमार, नीलेश कुमार सिंह, अमित राज, भारतेंदु कुमार, आनंद कुमार सिंह, विकास गुप्ता, विजय पांडेय, नन्हें सिंह, प्रणव भूषण मोनी, धीरज सिंह, परिमल कुमार, नंद किशोर ठाकुर, पारितोष सिंह, कृष्ण कमल, सोनू सिंह, आलोक वर्मा, डॉ मोनालिसा, सोनू चौहान, राजा चौहान, लक्ष्मण पासवान, रामेश्वर पासवान, भोला चौधरी, लाल बाबू अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading