दिसंबर का महीना शुरू होने वाला है. इस महीने में कुल 18 दिन बैंक बंद रहेगी. आरबीआई ने साल के आखिरी महीने के बैंक हॉलीडे का लिस्ट जारी किया है. इसके तहत इस महीने में कुल 18 दिन बैंक बंद रहेगी. ऐसे में आपको भी अगर बैंक से संबंधित कोई काम है, तो उसे जल्दी समाप्त कर लें. साथ ही बैंक जाने से पहले छुट्टियों की इस लंबी लिस्ट को देखना ना भूलें. दरअसल, आरबीआई की लिस्ट में साप्ताहिक अवकाश से लेकर क्रिसमस तक की छुट्टी शामिल है. इसके अलावा भी कई ऐसी छुट्टियां हैं, जिसे लेकर बैंक बंद रहेगी. हालांकि, दिसंबर महीने में रविवार के साप्ताहिक अवकाश और शनिवार की छुट्टी और क्रिसमस को मिलाकर कुल 8 दिन ही बैंक बंद रहेगी.

कुछ छुट्टियों का सभी राज्यों पर नहीं पड़ेगा असर
हालांकि, आरबीआई ने जो लिस्ट जारी किया है, उसके तहत इन सभी छुट्टियों का असर सभी राज्यों पर समान रूप से नहीं पड़ेगा. बिहार सहित कई राज्यों में दिसंबर महीने में 8 दिन ही बैंक बंद रहेगी. इसमें सात साप्ताहिक छुट्टी और एक दिन क्रिसमस की छुट्टी रहेगी. इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, गोवा सहित कई राज्यों में क्रिसमस की छुट्टी दो या तीन दिन की होगी. वहीं कुछ राज्यों में राज्य स्थापना दिवस और अन्य कार्यक्रमों को लेकर बैंक बंद रहेगी. मुख्य शाखा प्रबंधक मिथिलेश कुमार ने बताया कि छुट्टियों के दौरान भी ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेगी. लोग ऑनलाइन बैंकिंग का लाभ ले सकते हैं. इसके अलावा एटीएम भी चालू रहेगा.
3 दिसंबर : रविवार साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक बंद
09 दिसंबर : दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक बंद
10 दिसंबर : रविवार साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक बंद
17 दिसंबर : रविवार साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक बंद
23 दिसंबर : चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद
24 दिसंबर : रविवार साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक बंद
25 दिसंबर : क्रिसमस के कारण बैंक बंद
31 दिसंबर : रविवार साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक बंद

इसके अलावा भी इन दिनों में बंद रहेगी बैंक
1 दिसंबर : स्वदेशी आस्था दिवस/राज्य स्थापना दिवस के कारण अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में बैंक बंद रहेगी
4 दिसंबर : संत फ्रांसिस जेवियर पर्व के कारण गोवा में बैंक बंद रहेगी
12 दिसंबर : पो-तोगन नेंगमिंजा संगमा के कारण मेघालय में बैंक बंद रहेगी
13 दिसंबर : लुसुंग-नामसूंग के कारण सिक्किम में बैंक बंद रहेगी
14 दिसंबर: लुसुंग-नामसूंग के कारण सिक्किम में बैंक बंद रहेगी
18 दिसंबर : यू सोसो थांम की पुण्यतिथि के कारण मेघालय में बैंक बंद रहेगी
19 दिसंबर: गोवा मुक्ति दिवस के कारण गोवा में बैंक बंद रहेगी
26 दिसंबर : क्रिसमस सेलिब्रेशन के कारण मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में बैंक बंद रहेगी
27 दिसंबर : क्रिसमस के कारण अरुणाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेगी
30 दिसंबर : यू कियांग नांगबाह के कारण मेघालय में बैंक बंद रहेगी