मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर शहर में तोड़-फोड़ और सख्ती के साथ जीरोमाइल गोलंबर के चौतरफा अतिक्रमण खाली कराया गया। जहां शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम, पुलिस प्रशासन व ट्रैफिक पुलिस एक साथ दिखी। अवैध रूप से दुकानदारों ने गोलम्बर के चारो तरफ दूकान सजा दी थी, जिसे प्रशासन द्वारा ध्वस्त कर दिया गया।

डीएम के आदेश पर सड़क के किनारे बने दुकानों को जेसीबी से तोड़ा गया है। साथ ही चेतावनी भी दी गई कि हटाए जाने के बाद भी अगर जीरोमाइल गोलंबर पर अवैध दुकान फिर से सजती है तो दुकानदारों के खिलाफ करवाई की जाएगी।
