बिहार : इन जिलों में बारिश के साथ बढ़ सकती है ठंड, जानें आपके शहर के मौसम का ताजा हाल

बिहार : हरियाणा के आसपास पश्चिमी विक्षोभ व दक्षिण-पश्चिम मध्यप्रदेश के आसपास चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। इनके प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के उत्तरी व दक्षिण पश्चिम भागों के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में हल्की वर्षा की संभावना है। पटना समेत अधिकतर भागों में सुबह के समय कोहरे व कुछ स्थानों पर धुंध का प्रभाव बना रहेगा। बीते 24 घंटे के दौरान गया, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, नवादा, बक्सर, जहानाबाद जिले के अलग-अलग स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई। पटना व आसपास इलाकों में कोहरे का प्रभाव बना रहा। शुक्रवार को वाल्मीकि नगर, फारबिसगंज को छोड़ पटना सहित शेष जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। 15.8 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी ठंडा शहर रहा।

आने वाले दिनों में पड़ सकती है कड़ाके की ठंड, उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट  जारीWeather Updates 18 January 2021 Weather forecast rain snowfall fog cold  north India Hill areas - News Nation

कई जिलों में बारिश ने आलू किसानों की बढ़ाई चिंता

बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश के साथ तापमान में भी लगातार उतार-चढ़ाव दिनभर रहा। इसके साथ ही सुबह से ही हल्की बूंदाबांदी भी जारी रही। चारों तरफ कोहरा नजर आ रहा था। धूप नहीं निकलने के कारण लोग अपने अपने घरों में दुबके रहे। आकाश में हमेशा बादल छाए रहे। किसानों के अनुसार बूंदाबांदी से आलू व प्याज की फसल को नुकसान की संभावना है। वहीं कृषि विशेषज्ञ नागेन्द्र कुमार, मनोज कुमार ने कहा कि आसमान साफ होते ही ठंड में वृद्धि होनी तय है।

पूर्वानुमान अधिकतम न्यूनतम

पटना

2 दिसंबर 29.0 17.0

3 दिसंबर 29.0 16.0

मुजफ्फरपुर

2 दिसंबर 27.0 18.0

3 दिसंबर 27.0 16.0

भागलपुर

2 दिसंबर 27.0 18.0

3 दिसंबर 27.0 18.0

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading