पटना के गांधी मैदान में दिव्‍यांगजन सम्‍मान समारोह का हुआ आयोजन 

पटना 3 दिसम्‍बर 2023 बिहार एसोसिएशन ऑफ पर्सन विद डिसेबिलिटीज, समर्पण, चाईल्‍उ कन्‍सर्न, तलाश, एक्‍शन फॉर ऑल, पाटलीपुत्रा पैरेन्‍ट्स एसोसिएशन, सिविल सोसाईटी फोरम, बिहारदिव्‍यांग खेल अकादमी एवं सभी जिला पी.डब्‍लू.डी. एसोसिएंशन के संयुक्‍त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर 3 दिसम्‍बर रविवार को श्री कृष्‍ण मेमोरियल हॉल, गांधी मैदान, पटना में दिव्‍यांगजन अधिकार सम्‍मेलन, विभिन्‍न सांस्‍कृतिक कार्यक्रम सह दिव्‍यांगजन सम्‍मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे पूरे बिहार के 38 जिलों के पंचायत, प्रखण्‍ड, अनुमण्‍डल एवं जिला स्‍तर से हजारों की संख्‍या में दिव्‍यांगजन उपस्थित रहें।


बता दें कि 3 दिसम्‍बर अन्‍तर्राष्‍ट्रीय दिव्‍यांग दिवस विश्‍व में दिव्‍यांगजनों को जागरूक करने हेतु मनाया जाता है। इस अवसर पर पूरे बिहार के दिव्‍यांगजन अपना दिवस मनाया। इस अवसर पर दिव्‍यांगजन अधिकार सम्‍मेलन, विभिन्‍न सांस्‍कृतिक कार्यक्रम सह दिव्‍यांगजन सम्‍मान समारोह के साथ-साथ दिव्‍यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 एवं एवं सरकार द्वारा दिव्‍यांगजनों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी।

इस कार्यक्रम का शुभारम्‍भ मुख्‍य अति‍थि डॉ० विश्‍वेन्‍द्र कुमार सिन्‍हा (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ० शिवाजी कुमार (पूर्व राज्‍य आयुक्‍त दिव्‍यांगजन), श्री प्रवीण कुमार मिश्रा (अध्यक्ष बी.ए.पी.डी.), श्री हिरदय यादव (कार्यकारी अध्‍यक्ष, बी.ए.पी.डी.) आदि के द्वारा दीप प्रज्‍वल्लित कर किया गया। मौके पर विशिष्‍ट अतिथि श्री श्‍याम रजक (पूर्व मंत्री, राजद) श्रीमति मधु श्रीवास्‍तवा (अधिवक्‍ता सह सचिव विहार सिविल सोसाईटी फोरम), डॉ० राजीव गंगौल (अध्‍यक्ष पाटलीपुत्रा पैरेंटस एसोसिएशन), श्री मोती लाल सिंह (कोषाध्यक्ष बी.ए.पी.डी.), साथ ही सुगंध नारायण प्रसाद (सचिव बी.ए.पी.डी.), श्री संजीव कुमार (संयुक्‍त सचिव बी.ए.पी.डी.), श्री अमृतेष कुमार (पी.आर.ओ. बी.ए.पी.डी.), श्री लालु तुरहा (मिडिया प्रभारी. बी.ए.पी.डी.),

सुश्री अंजु कुमारी (महिला प्रकोष्‍ट, बी.ए.पी.डी.) सुश्री पल्‍लवी मिश्रा (समाजसेवी) श्री दयाशंकर बहादुर (प्रशासनिक सेवा) श्री धीरज कुमार धनराज (संयुक्‍त सचिवबी.ए.पी.डी.), संदीप कुमार (समन्वयक बी.ए.पी.डी.), संतोष कुमार सिन्हा (कार्यक्रम समन्वयक बी.ए.पी.डी.), रीता रानी (गया जिला अध्‍यक्ष), डॉ० अश्विनी कुमार, सुनिता दुबे, निवेदिता सिंह, श्री निलय मिश्रा, राकेश कुमार, संजीव सरण, जसवीर कुमार सिंह, विनय कुमार श्रीवास्‍तव, अंजु कुमारी, राकेश कुमार, कौशलेन्‍द्र कुमार तिवारी, डॉ० अतुल कुमार मिश्रा, मो० तौसिफ बक्‍श, नवीन बिहारी प्रसाद, अविनाश यादव, देव कुमार शर्मा, विद्या माला, विकास कुमार, शिव कुमार सिंह (तलाश), श्री सुदर्शन कुमार, सभी पी.डब्‍लू.डी. सदस्य, सभी जिला स्‍तर, सवडिविजन स्‍तर, प्रखण्‍ड स्‍तर, पंचायत स्‍त्‍ार के डी.पी.जी. अध्‍यक्ष, सचिव, मिडिया प्रभारी, सदस्‍यगण एवं पूरे बिहार से हजारों की संख्‍या में दिव्‍यांगजन उपस्थित थे।


सभी मुख्‍य अतिथि विशिष्‍ट अतिथि ने बताया कि हर साल 3 दिसम्‍बर को अन्‍तर्राष्‍ट्रीय दिव्‍यांग दिवस दिव्‍यांगजनों को जागरूक करने एवं उन्‍हे समाज के मख्‍य धारा से जोड़ने के लिए मनाया जाता है। ज्यादातर लोग ये भी नहीं जानते कि उनके घर के आस-पास समाज में कितने लोग दिव्‍यांग हैं। समाज में उन्हें बराबर का अधिकार मिल रहा है कि नहीं। अच्छी सेहत और सम्मान पाने के लिये तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिये उन्हें सामान्य लोगों से कुछ सहायता की ज़रुरत है, । लेकिन, आमतौर पर समाज में लोग उनकी सभी ज़रुरतों को नहीं जानते हैं। आँकड़ों के अनुसार, ऐसा पाया गया है कि, लगभग पूरी दुनिया के 15% लोग दिव्‍यांग हैं। इसलिये, दिव्‍यांगजनों की वास्तविक स्थिति के बारे में लोगों को जागरुक करने के लिये इस उत्सव को मनाना बहुत आवश्यक है। दिव्‍यांगजन “विश्व की सबसे बड़ी अल्पसंख्यकों” के तहत आते हैं और उनके लिये उचित संसाधनों और अधिकारों की कमी के कारण जीवन के सभी पहलुओं में ढ़ेर सारी बाधाओं का सामना करते हैं। जब तक उन्‍हे सम्‍मान नहीं मिल जाता हमलोग उनके साथ हैं और उन्‍हें मदद करने के दृढ़ संकल्‍प हैं।

    

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.